Bhool Chuk Maaf Film के मेकर्स फंसे मुश्किल में, दर्ज हुआ मामला

Bhool Chuk Maaf Film: PVR INOX ने Bhool Chuk Maaf Film के मेकर्स मैडॉक फिल्म्स के खिलाफ FIR दर्ज कर दिया।

Shivani Tiwari
Published on: 10 May 2025 3:40 PM IST
Bhool Chuk Maaf Film
X

Bhool Chuk Maaf Film

Bhool Chuk Maaf Film Controversy: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म भूल चूक माफ को लेकर अच्छा खासा बज बना था, लेकिन लास्ट मिनट पर मेकर्स ने अपना प्लान बदल दिया। फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली थी और 8 मई की दोपहर को मेकर्स के अनाउंस किया कि भूल चूक माफ मूवी अब थिएटरों में दस्तक नहीं देगी, बल्कि OTT प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी, यह खबर दर्शकों के लिए बेहद शॉकिंग थी, वहीं अब अपने इस कदम की वजह से भूल चूक माफ फिल्म के मेकर्स मुश्किल में फंस गए हैं, आइए विस्तार से बताते हैं।

भूल चूक माफ के मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ थिएटरों में न रिलीज होकर अब 16 मई को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी, लेकिन अब ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है, जी हां! दरअसल PVR INOX ने फिल्म के मेकर्स के इस फैसले से आपत्ति जताई और मैडॉक फिल्म्स के खिलाफ FIR दर्ज कर दिया।


PVR INOX ने भूल चूक माफ मूवी के प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ FIR दर्ज कर दिया है। जहां फिल्म की टीम ने जारी किए गए पोस्ट में कहा कि देश में चल रहे वॉर के कारण उन्होंने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है, वहीं PVR ने कहा कि फिल्म की खराब एडवांस बुकिंग की वजह से मेकर्स ने ये फैसला लिया है। PVR INOX द्वारा मैडॉक फिल्म्स के खिलाफ 60 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर किया है।


बताते चलें कि कि पीवीआर ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपना मामला पेश किया है। अब ये मामला काफी सीरियस हो गया है, क्योंकि सभी कॉन्ट्रैक्ट पर साइन हो चुके थे और फिर अचानक मैडॉक फिल्म्स पीछे हटने लगा। इसलिए, ये कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन का मामला है।

16 मई को रिलीज होगी फिल्म

लीगल पचड़े में फंसी फिल्म भूल चूक माफ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं, जो एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है, मैडॉक फिल्म्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है, फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story