×

'BAYWATCH' में वैम्प के रोल में नजर आएंगी क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा

By
Published on: 17 Aug 2016 5:47 AM GMT
BAYWATCH में वैम्प के रोल में नजर आएंगी क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा
X

मुंबई: बॉलीवुड की ‘क्वांटिको गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की वजह से जमकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके बारे में खुद प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वह इसमें विलेन के रोल में नजर आएंगी।

ट्विटर पर शेयर की जानकारी

बॉलीवुड से हॉलीवुड की दुनिया की ओर रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की कि ‘बेवॉच’ में वह एक विलेन के रोल में हैं और यह कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म मई 2017 में रिलीज होगी। ‘बेवॉच' 90 में इसी नाम से बने सीरियल का फिल्मी रीमेक है।

Next Story