×

उड़ता पंजाब के सपोर्ट में आई प्रियंका, कहा क्रिएटिविटी पर रोक लगाना गलत

shalini
Published on: 10 Jun 2016 10:35 AM GMT
उड़ता पंजाब के सपोर्ट में आई प्रियंका, कहा क्रिएटिविटी पर रोक लगाना गलत
X

मुंबई: पंजाब में ड्रग्स इश्यूज को लेकर शाहिद कपूर स्टारर फिल्म उड़ता पंजाब बुरी तरह से विवादों में फंसी हुई है। उसे उड़ने नहीं दिया जा रहा है। सेंसर बोर्ड ने उड़ता पंजाब के कई सीन पर कैंची चला दी है। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आई हैं। उन्होंने कहा कि क्रिएटिविटी को रोका नहीं जाना चाहिए।

क्या कहा प्रियंका चोपड़ा ने

-इस मामले में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने काफी संघर्षों के बाद स्वतंत्रता हासिल की।

-आज हर कोई स्वतंत्र है और लोकतांत्रिक देश में क्रिएटिविटी को नहीं रोका जाना चाहिए।

-उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले उनकी फिल्म जय गंगाजल पर भी सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी।

-इसके अलावा प्रियंका ने खा कि लोकतंत्र वाले देश में आप किसी पर दबाव नहीं डाल सकते कि उसे क्या करना चाहिए क्या नहीं।

-बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है और वह आजकल हॉलीवुड फिल्मों में बिजी हैं।

-फिल्म का टाइटल हटाने पर प्रियंका ने कहा कि ये डायरेक्टर की क्रिएटिविटी है और इसे बदलने का क्या मतलब है?

-साथ में प्रियंका चोपड़ा एक भोजपुरी फिल्म भी कर रही हैं।

shalini

shalini

Next Story