×

Bollywood : राजकपूर के साज पर होता था वैजयंती माला का डांस

seema
Published on: 28 Feb 2018 10:16 AM GMT
Bollywood : राजकपूर के साज पर होता था वैजयंती माला का डांस
X

बॉलीवुड विभिन्न संस्कृतियों और त्योहारों को प्रदर्शित करने के लिए प्रसिद्ध है। भारत के अनेक त्योहारों को लोकप्रिय बनाने में फिल्मों ने बड़ी भूमिका निभाई हैं। बॉलीवुड फिल्मों में होली मनाने के लिए अनेक गाने और तरीके बताए गए हैं। लेकिन होली को फिल्मों में मनाने के अलावा वास्तविक जीवन में भी होली मनाने के लिए बॉलीवुड प्रसिद्ध है। मुंबई में आर.के. स्टूडियो होली मनाने के लिए प्रसिद्ध है। 60के दशक के दिग्गज अभिनेता राजकपूर ने इसकी शुरुआत की थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री की होली सिर्फ कलाकारों के लिए ही नहीं, फिल्म प्रशसंकों के लिए भी कौतूहल का विषय रहती है।

ऐसे मनाई जाती थी होली

आर.के. स्टूडियो में मेहमानों का स्वागत उन पर रंग भरी बाल्टी उंड़ेलकर किया जाता था और फिर उन्हें रंग-भरे पूल में डुबकी लगानी पड़ती थी। जो ज्यादा ना-नुकुर करता उसे जबरन पूल में फेंक दिया जाता। फिर शुरू होता था ढोल, मंजीरों और हारमोनियम के साथ गीत-संगीत का कार्यक्रम, जिसे राज कपूर अपने सभी फिल्म जगत के दोस्तों के साथ गाया करते। लेकिन कपूर परिवार महिलाओं की गरिमा का विशेष ध्यान रखता था ताकि उनके साथ किसी तरह का दुव्र्यवहार ना हो। इसलिए महिलाओं को पूल में नहीं डूबोया जाता था। महिलाएं केवल रंग से ही होली खेलती थीं।

यह भी पढ़ें : Entertainment : इन फिल्मी गीतों के बिना फीका है होली का रंग

होली में शामिल होती थीं राजकपूर की एक्ट्रेसेस

आर.के. स्टूडियो की ऐतिहासिक होली में नरगिस, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, राखी, रेखा, श्रीदेवी, जीनत अमान, धर्मेन्द्र, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, जीतेंद्र, दारा सिंह, राकेश रोशन, प्राण, प्रेमनाथ, मिथुन, राजेश खन्ना, अमिताभ, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, जैसे कलाकार शिरकत किया करते थे। बता दें कि शंकर जयकिशन साज बजाते थे तो राज कपूर खुद ही कोर्डियन लेकर बजाने लगते थे। वैजयंती माला सहित अन्य अभिनेत्रियां डांस करती थी।

स्टार्स को आर. के. स्टूडियो का निमंत्रण बड़ी बात थी

बॉलीवुड पार्टी की बात की जाए तो सबसे पहले आर.के. स्टूडियो का नाम आता था। जी हां, राजकपूर ने आर.के. स्टूडियो में बड़े स्तर पर होली मनाने की शुरुआत की थी। बड़ी तादाद में यहां बॉलीवुड स्टार्स इक_ा होते थे और होली खेलते थे। जिससेे यह स्टार स्टूड इवेंट बनता था। उस जमाने में जिस भी छोटे-बड़े कलाकार को राज कपूर के यहां होली खेलने का न्योता मिलता था वह बहुत गर्व महसूस किया करता था, क्योंकि इससे इंडस्ट्री में उसकी हैसियत का अंदाजा होता था। यहां होने वाली पार्टियों को लोग आज भी याद करते हैं।

राज कपूर के बाद बंद हुई होली

अमिताभ बच्चन ने भी आर.के. स्टूडियो की होली का पूरा पूरा आनंद उठाया है। यानि फिल्म जगत में आने वाली नई पीढ़ी भी इस फिल्म जगत की पारंपरिक होली से जुड़ गई। मगर राज कपूर की निधन के बाद आर.के. स्टूडियो की यह होली बंद हुई। राज कपूर के भाई या बेटों ने इसे आगे चलाने में कुछ रोचक रस नहीं दिखाया। सिर्फ इस होली की यादें रह गईं। राज कपूर के बाद जिन बॉलीवुड सितारों की होली पार्टी चर्चित हुई उनमें अमिताभ बच्चन, यश चोपड़ा और सुभाष घई के नाम शामिल हैं।

फिल्मों की शूटिंग के लिए भी फेमस है यह स्टूडियो

एक समय आर. के. स्टूडियो बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए फेमस था। यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग की गई है। खासतौर पर आर. के. बैनर तले बनने वाली फिल्मों की शूटिंग यहीं हुआ करती थीं। हालांकि, पिछले आइकॉनिक आर. के. स्टूडियो में आग लग गई थी और इस स्टूडियो को दोबारा मॉर्डन तरीके से तैयार करने का प्लान है।

देवानंद नहीं मनाते थे होली

मीडिया रिेपोर्ट्स के अनुसार, राजकपूर की होली में देवानंद को छोड़कर सभी मौजूद रहते थे। देवानंद को होली खेलना पसंद नहीं था। वह हमेशा इस त्यौहार से दूर रहते थे और राज साहब इस बात को अच्छी तरह जानते थे, इसलिए उन्होंने कभी देव साहब पर होली खेलने के लिए ज़ोर नहीं डाला।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story