TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Raayan Trailer Out: धनुष की फिल्म रायन का दिल दहला देने वाला ट्रेलर जारी

Raayan Trailer Review: धनुष की अपकमिंग फिल्म Raayan की पहली झलक मेकर्स ने की पेश, ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 16 July 2024 12:49 PM GMT (Updated on: 16 July 2024 12:57 PM GMT)
Dhanush Upcoming Movie Raayan Trailer Out
X

Dhanush Upcoming Movie Raayan Trailer Out

Raayan Trailer Out: साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की इस साल की सबसे चर्चित फिल्म Raayan का आज ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। अब जाकर दर्शकों को फिल्म Raayan की पहली झलक देखने को मिली है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने कल ही जानकारी साझा कर दी थी। कि फिल्म Raayan का ट्रेलर 16 जुलाई को जारी किया जाएगा। तबसे दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब जाकर फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कैसा फिल्म Raayan का ट्रेलर

धनुष की फिल्म रायन ट्रेलर रिव्यू (Dhanush Upcoming Movie Raayan Trailer Review In Hindi)-



साउथ के सुपरस्टार धनुष जोकि अपने अलग अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं। उनकी फिल्म Raayan का दर्शकों को उस दिन से इंतजार था जबसे फिल्म के बारे में अनॉउंसमेंट किया गया था। इसके बाद फिल्म के पोस्टर व टीजर ने दर्शकों के दिलों की धड़कनों को और भी ज्यादा बढ़ा दिया। अब जाकर फिल्म Raayan का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। Raayan का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फिल्म Raayan में धनुष ने जिस तरह से भूमिका निभाई है, उसे देखने के बाद दर्शको का उत्साह फिल्म को लेकर और भी ज्याद बढ़ गया है। खून-खराबे से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर

Raayan के ट्रेलर की शुरूआत में सेल्वाराघवन धनुष से पूछते हैं कि जंगल में सबसे खतरनाक जानवर कौन सा है?। जिसके बाद धनुष का वो अंदाज देखने को मिलता है, जो देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।

धनुष की फिल्म रायन कब रिलीज होगी (Dhanush Movie Raayan Release Date In Hindi)-

Raayan Movie धनुष द्वारा निर्देशित फिल्म है। फिल्म (Raayan Movie) का निर्माण कलानिधिमरन की सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। ए.आर. रहमान ने संगीत तैयार किया है. यह फिल्म 26 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Sundeep Kishan and Kalidas Jayaram ने फिल्म में धनुष के भाई की भूमिका निभाई है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story