×

रफ्तार ने 'डांस प्लस सीजन 3' के टाइटल सॉन्ग को खास स्टाइल में बनाया

suman
Published on: 20 Jun 2017 7:44 AM GMT
रफ्तार ने डांस प्लस सीजन 3 के टाइटल सॉन्ग को खास स्टाइल में बनाया
X

मुंबई: रैपर रफ्तार ने आगामी डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस सीजन 3' के लिए शीर्षक गीत गाया है। रफ्तार ने इसके लिए एक खास वीडियो बनाई है, जिसमें वह कोरियोग्राफर व फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा के साथ नजर आएंगे। रेमो इस शो में सुपर जज के रूप में वापसी कर रहे हैं।

आगे...

रेमो ने एक बयान में कहा, "मुझे रैप सॉन्ग्स पसंद हैं, क्योंकि ये डांस मूव्स के लिए फिट होते हैं। हम रफ्तार के लिए खुश हैं। उन्होंने 'डांस प्लस सीजन 3' के लिए गाया है।"

आगे...

उन्होंने कहा, "शो से जुड़ी पूरी टीम शक्ति मोहन, धर्मेश येलेनडे और पुनीत जे पाठक और मेजबान राघव जुयाल, रैपर रफ्तार के साथ इस संगीत वीडियो का हिस्सा होंगे।" 'डांस प्लस सीजन 3' का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

आईएएनएस

suman

suman

Next Story