×

राजकपूर के सफेद साड़ी प्रेम ने तोड़ा था इस एक्टर का दिल, नहीं कर पाए थे प्यार का इजहार

suman
Published on: 13 Dec 2016 11:21 AM GMT
राजकपूर के सफेद साड़ी प्रेम ने तोड़ा था इस एक्टर का दिल, नहीं कर पाए थे प्यार का इजहार
X

aj-kapoor12

लखनऊ: राजकपूर की फिल्में असल जीवन और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर होती थी। सिनेमा ही राजकपूर की जिंदगी थी और और असल जीवन को भी वह फिल्म की कहानी कि तरह ही जीते थे।

आगे स्लाइड्स में पढ़ें राजकपूर ने कैसे तोड़ा दिल...

raj-kapoor

राजकपूर के सफेद साड़ी प्रेम ने तोड़ा देवानंद का दिल

राजकपूर की फिल्में उस वक्त और समाज के हिसाब से बहुत आगे की थी। उनकी फिल्मों में अंग प्रदर्शन और बिकनी भी होता था। जो कि आज की फिल्मों में भी एक सीमा से अधिक होना बड़ी बात मानी जाती है। राजकपूर को जितना फिल्मों से प्यार था उतना ही नायिकाओ से भी। कहते हैं कि बचपन में राज कपूर ने सफेद साड़ी पहने हुई एक औरत को देखा था और तभी से वह सफ़ेद साड़ी के इश्क में पड़ गए थे। यही वजह है कि अपनी पत्नी कृष्णा ही नहीं तमाम फिल्मों कि नायिकाओं को भी वह सफेद साड़ी जरूर पहनाते थे।

आगे स्लाइड्स में पढ़ें राजकपूर ने कैसे तोड़ा दिल...

raj-kapoor1

देव आनंद अपनी किताब रोमांसिंग विद लाइफ में लिखते हैं कि उन्हें जीनत अमान से प्यार हो गया था और वह सही मौका देख रहे थे अपने प्यार के इजहार का। इसी बीच राज कपूर, जीनत अमान और देव आनंद एक जगह बैठे थे, तब राज कपूर ने नशे कि हालत में जीनत से कहा कि तुमने अपना वादा तोड़ दिया। तुमने कहा था कि तुम मेरे लिए हमेशा सफेद साड़ी पहनोगी, जिसके बाद देवानंद का दिल टूट गया और उन्होंने जीनत से अपने प्यार का इजहार नहीं किया।

आगे स्लाइड्स में पढ़ें राजकपूर के क्रश और प्यार का हश्र ...

nargish

दिल ने ही दिया धोखा

राज कपूर हमेशा दिल की सुनते थे और दिल ने ही उनको दगा दे दिया। कहा भी जाता है कि एक कलाकार को कुछ रचनात्मक करने के लिए उस किरदार के साथ जीना पड़ता है। राज कपूर के बारे में कहा जाता है कि अपनी फिल्मों कि एक्ट्रेसेस के प्यार में वह पड़ जाते थे। वैसे तो उनका कई एक्ट्रेसेस के साथ प्यार परवान चढ़ा, लेकिन नरगिस के साथ उनकी लव स्टोरी किसी फिल्म कि कहानी से कम नहीं थी।

आगे स्लाइड्स में पढ़ें राजकपूर के क्रश और प्यार का हश्र ...

nargish2

फिल्म अवारा में उस जमाने में राजकपूर ने नरगिस को बिकनी पहनाया था। पूरी फिल्म कि बजट 12 करोड़ थी, लेकिन एक गाने पर उन्होंने 8 करोड़ खर्च कर दिये। पैसे कम पड़ने पर नरगिस ने अपने गहने बेच दिए। राजकपूर को भले ही नरगिस से प्यार था, लेकिन वह शादी नहीं, नरगिस से नहीं करना चाहते थे। दोनों के रिश्ते के खिलाफ नरगिस की मां जद्दनबाई और राजकपूर के पिता पृथ्वी राज कपूर थे। दूसरी बात यह कि राज कपूर कि शादी भी हो गई थी और वह अपनी पत्नी कृष्णा को नहीं छोड़ते। नरगिस किसी भी हाल में राजकपूर से शादी करना चाहती थी, पर ऐसा नहीं हो पाया।बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए।

raj-nargish

suman

suman

Next Story