×

राज कुंद्रा के खुल रहे राज, इन एक्ट्रेस ने लगाए आरोप तो राखी और मीका सिंह ने किया बचाव

Raj Kundra arrested: राज कुंद्रा की सोमवार रात अश्लील फिल्मों के बिजनेस के मामले में गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड में तहलका मच गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 21 July 2021 11:23 AM GMT (Updated on: 21 July 2021 11:35 AM GMT)
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
X

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Raj Kundra arrested: राज कुंद्रा की सोमवार रात अश्लील फिल्मों के बिजनेस के मामले में गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड में तहलका मच गया है। एक के बाद एक राज कुंद्रा का राज खुलता जा रहा है। कई मॉडल्स खुलकर सामन आई हैं और राज कुंद्रा का राज खोलकर रख दिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड के कई स्टार्स राज कुंद्रा के सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन क्या कहा।

इस क्रम में बॉलीवुड ड्राम क्वीन राखी सावंत राज कुंद्रा को सपोर्ट करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह राज कुंद्रा को सपोर्ट करती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि इस वीडियो में राखी सावंत राज कुंद्रा को सपोर्ट करते हुए बोल रही है कि शिल्पा और राज मेहनती और बहुत दयालु लोग है उन दोनों की इमेज को खराब किया जा रहा है।

राखी ने आगे कहा कि कुछ लोग राज कुंद्रा से पैसा वसूलना चाह रहे हैं। और शिल्पा शेट्टी को मैं दिल से बहुत प्यार करती हूं। आज शिल्पा अपने मेहनत से इस मुकाम पर आई है। राज कुंद्रा की फैमिली को लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और जहां तक मैं जानती हूं वह एक इज्जतदार इंसान हैं।

मीका सिंह

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की बाद से बॉलीवुड पूरी तरह से हिल गया है। राज कुंद्रा के सपोर्ट में सिंगर मीका सिंह भी उतर आए हैं। मीका सिंह एक पापराजी से बात करते हुए कहा कि राज एक अच्छे आदमी है और मैंने उनके ऐप क देखा है इस ऐप में कुछ भी ज्यादा नहीं है जैसे की कहा जा रहा है।

पुनीत कौर

पुनीती कौर ( फोटो सोशल मीडिया)

बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। जिसके बाद राज को कस्टडी में लेते हुए पुलिस ने 23 जुलाई तक जेल भेज दिया है। इस दौरान राज कुंद्रा को दोषी ठहराते हुए मशहूर यूट्यूबर पुनीत कौर ने भी आरोप लगाया है। पुनीत कौर ने सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आई है और दावा किया है कि राज कुंद्रा ने उनसे भी संपर्क किया था। राज कुंद्रा अपने पोर्न ऐप 'हॉटशाट्स' के लिए वीडियो शूट करने के लिए संपर्क किया था। इसके लिए राज ने उन्हें मेसेज किया था। पुनीती कौर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी ने लिखा है कि उस घटिया आदमी को जेल में सड़ना चाहिए।

शर्लिन चोपड़ा ने लगाई थी आरोप

शर्लिन चोपड़ा ( फोटो सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि कुछ साल पहले शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाई थी कि उन्होंने ही उन्हें एडल्ट फिल्मों में लाया। शार्लिन ने यह बात महाराष्ट्र साइबर सेल को बतायी थी। इस खुलासे के बाद से राज कुंद्रा को बीते साल अदालत से अंतरिम बेल मिली थी। इस दौरान शर्लिन चोपड़ा ने यह भी खुलासा किया था कि राज कुंद्रा हर एक प्रोजेक्ट के लिए 30 लाख रुपये देता था। और शर्लिन का कहना था कि वह राज कुंद्रा के साथ कुल 15 से 20 प्रोजेक्ट में काम की है।

पूनम पांडे

पूनम पांडे ( फोटो सोशल मीडिया)

राज कुंद्रा अब बुरी तरह से फंसते हुए नजर आ रहे हैं। पूनम पांडे ने भी कुछ साल पहले राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी के मामला दर्ज कराई थी। पूनम पांडे का आरोप था कि राज कुंद्रा ने उनकी फोटोज और वीडियोज गैर कानूनी तरीके से अपने ऐप में इस्तेमाल किया। पूनम पांडे ने मुंबई हाई कोर्ट में कहा था कि राज कुंद्रा और उनके बीचे एक कॉन्ट्रेक्ट साइन हुआ था। और वह कॉन्ट्रेक्ट खत्म भी हो गया था लेकिन पैसे देने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ।

Shweta

Shweta

Next Story