×

राज कुंद्रा केस में बड़ा खुलासा, पोर्नोग्राफी के लिए बना था अलग व्हाट्सएप ग्रुप, हर हफ्ते रिलीज होती थी एक पॉर्न फिल्म

Raj Kundra Arrested: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 20 July 2021 9:26 AM GMT (Updated on: 20 July 2021 10:10 AM GMT)
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
X

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Raj Kundra Arrested: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty ) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra ) को सोमवार रात मुंबई पुलिस (Mumbai Police ) की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। राज कुंद्रा पर आरोप है अश्लील फिल्म (Porn Movies ) बनाने और ऐप के जरिए उन्हें रिलीज करने का। इस दौरान राज कुंद्रा के राज के कई खुलासे हो रहे हैं। इस बीच अभी खबर आई है कि राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्मों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल थे। इस ग्रुप में पार्न फिल्म से संबधित बाते होती थी।

बता दें कि राज कुंद्रा का राज दिन ब दिन खुलता जा रहा है। इस बीच पता चला है कि राज कुंद्रा व्हाट्सएप के माध्यम से पार्न फिल्म को लेकर बात किया करते थे। इस व्हाट्सग्रुप का नाम 'H' अकाउंट रखा गया है। इस ग्रुप में राज कुंद्रा के अलावा पांच अन्य लोग भी शामिल है। ये लोग पोर्नोग्राफिक कंटेंट को लेकर चर्चा करते थे। इस दौरान इन सभी लोगों का व्हाट्सएप चैट सामने आई है। इस चैट में मॉडल्स की पेमेंट के साथ ही मार्केटिंग संबिधित बाते हुई है। इसके अलावा इस चैट में बिजनेस के रेव्यू को कैसे बढ़ाया जाए और रेव्यूज पर कैसे फोकस किया जाए पर बात हुई है।

गौरतल है कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ इस मामले पर केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद कल रात उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में (Pornographic Films ) बनाने, कई ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज करने पर बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था। इस मामले में पहले 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने आगे बताया कि इन चारों के बयान और एविडेंस के आधार पर ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। ये बात भी सामने आई है कि इस केस में राज कुंद्रा मुख्य आरोपी हैं।

आपको बात दें कि राज कुंद्रा पर इससे पहले भी कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उनका विवादों से पुराना नाता रहा है जिसके चलते भी वो काफी चर्चा में रहे हैं । अपने लाइफस्टाइल से लेकर धोखाधारी के मामले उनपर लगे हैं। राज कुंद्रा IPL विवाद को लेकर चर्चा में आए थे। जिसमें राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने मॉरिशस की कंपनी की मदद लेकर IPL में इन्वेस्ट किया और अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स तैयार की, इस टीम के मालिक बने। 2013 में इंडियन प्रिमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग केस में राज कुंद्रा का नाम सामने आया। जिसके बाद गेनबिटक्वाइन जो करोड़ों का घोटाला करने वाली कंपनी थी, इसमें भी राज कुंद्रा का नाम आया था। 2017 में शिल्पा और उनके पति दोनों पर धोखाधड़ी करने का आरोप था। उनपर बेस्ट डील टीवी के मामले के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

Shweta

Shweta

Next Story