×

Raj Kundra Biography: लंदन में शॉल बेचकर किया हीरे का व्यापार, अनेकों विवादों से है राज कुंद्रा का नाता, जाने पूरी जीवनी

Raj Kundra Biography: पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा की मुश्किले बढ़ती जा रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 27 July 2021 3:25 PM GMT
राज कुंद्रा
X

राज कुंद्रा ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Raj Kundra Biography: पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा की मुश्किले बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक राज कुंद्रा (Raj Kundra) का काला राज खुलकर सामने आ रहा है। राज कुंद्रा अपने पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियो में रहते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन है ये राज कुंद्रा ( Kaun Hai Raj Kundra)..

राज कुंद्रा की जीवनी (Raj Kundra ki Jivani)


राज कुंद्रा का जन्म 9 सिंतबर 1975 में ब्रिटेन के लंदन में हुआ था। लेकिन उनके पिता लुधियाने के रहने वाले थे वह लुधियान से लंदन में आकर बस गए। जहां राज कुंद्रा के पिता ने शुरू में वहां पर बस कंडक्टर की नौकरी की उसके बाद वह एक कॉटन फैक्ट्री में काम किए। इसके साथ ही राज कुंद्रा की मां एक शोरूम में काम करती थी। राज कुंद्रा के पिता का नाम बालकिशन और माता का नाम उषा रानी हैं। इसके साथ ही राज कुंद्रा की तीन बहनें हैं।

राज कुंद्रा की बिजनेसमैन बनने तक की कहानी (Raj kundra ka businessman tak ki kahani)

राज कुंद्रा ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

राज कुंद्रा इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत किए हैं। कहा जाता है कि राज कुंद्रा के माता-पिता ने लंदन में संघर्ष करते हुए कुछ रुपए इकट्ठा किए। इसके बाद वे लोग वहां पर एक किराने का दुकान लिए। और इसके बाद वह लोग पोस्ट ऑफिस और ड्रग स्टोर में कम करते रहे। उस समय राज कुंद्रा महज 18 साल के थे। इतनी कम उम्र में होने के बावजूद राज कुंद्रा को पिता ने रेस्त्रां में काम करने के लिए कह दिया। जिसके बाद राज कुंद्रा अपने पिता से कुछ पैसे लेकर दुबई चले गए फिर उसके बाद वह नेपाल आए। नेपाल में राज कुंद्रा ने पशमीना शॉल खरीदी और लंदन के बड़े ब्रांड क्रिस्टिन डियोर और जोसेफ के पास बेचने ले गए। यही से राज कुंद्रा ने बिजनेस का काम शुरू किया। राज कुंद्रा शुरू में लंदन में शॉल बेचकर 2 करोड़ यूरो कमाए। और जैसे-जैसे राज कुंद्र का शॉल के बिजनेस बढ़ता गया उन्होंने हीरे का बिजनेस करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही राज कुंद्रा ने स्टील स्कैप और रियल इस्टेट में भी काम किया। आज के दौर में राज कुंद्रा 10 कंपनियों के मालिक है।

राज कुंद्रा की पत्नी (Raj Kundra Ki Wife)

राज कुंद्रा पत्नियों के साथ ( फोटो सोशल मीडिया)

राज कुंद्रा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति है। लेकिन शिल्पा शेट्टी से पहले राज कुंद्रा की एक और पत्नी थी। राज कुंद्रा की पहली पत्नी का नाम नाम (Raj Kundra First WIfe name) कविता कुंद्रा है। कविता से राज कुंद्रा ने साल 2003 में शादी की थी। लेकिन राज कुंद्रा और उनकी पहली पत्नी कविता कुंद्रा की शादी साल 2006 में टूट गई। जिसके बाद राज कुंद्रा ने साल 2009 में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से दूसरी शादी की। शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी है। और इन दिनों से दो बच्चे हैं।

राज कुंद्रा की सम्पत्ति (Raj Kundra ki Property)

राज कुंद्रा ( फोटो सोशल मीडिया)

राज कुंद्रा साल 2004 में ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 198वें स्थान पर थें। इसे साथ ही आज के दौर में राज कुंद्रा की सम्पत्ति (Raj Kundra net worth) 2700 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

राज कुंद्रा का विवाद (Raj Kundra Controversy)

राज कुंद्रा ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता है। राज कुंद्रा सबसे पहले IPL में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर विवाद में फंसे थे। जिसमें राज कुंद्रा की आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के कुछ खिलाड़ियों भी गिरफ्तार हुए थे। गिरफ्तारी के बाद राज ने यह कुबूला था कि उन्होंने टीम के साथ मिलकर सट्टा लगाया था। जिसके बाद साल 2015 में राज कुंद्रा को हमेशा के लिए IPL से बैन कर दिया गया। इसके साथ ही राज कुंद्रा पर आरोप लगा की वह मल्टीलेवल माइनिंग स्कीम को प्रमोट कर रहे हैं। इसका साथ ही राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता ने आरोप लगाया कि शिल्पा शेट्टी के वजह से उनका और राज कुंद्रा की शादी टूटी गई। जिसके बाद राज कुंद्रा ने कविता के लगाए गए आरोप को गलत बताया और कहा कि उनकी बहन की पति के साथ उनकी पहली पत्नी कविता का अफेयर चल रहा था। जिसके वजह से उनकी शादी टूटी। इसके बाद राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हों अश्लील फिल्में बने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Shweta

Shweta

Next Story