×

मुंबई हाई कोर्ट ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को बताया अवैध, याचिका पर सुरक्षित रखा अपना फैसला

Raj Kundra pornography case: कुछ समय से बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लग रह है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 2 Aug 2021 3:00 PM GMT
मुंबई हाई कोर्ट ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को बताया अवैध, याचिका पर सुरक्षित रखा अपना फैसला
X

Raj Kundra pornography case: कुछ समय से बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लग रह है। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोर्प इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। आपको बता दें कि व्यवसायी राज कुंद्रा ने भी मुंबई पुलिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की थी। इस केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाले व्यवसायी राज कुंद्रा और रयान थोर्प की याचिकाओं पर आदेश को सुरक्षित रख लिया है।

आपको बता दें कि कोर्ट ने जमानत पर गुरुवार को राज कुंद्रा और रायन थोर्प के वकीलों की दलीलें सुनीं जिसमें राज कुंद्रा की ओर से दर्ज याचिका में कहा गया था कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का यह दावा है कि राज ने सीआरपीसी की धारा 41 (ए) पर साइन करने से मना कर दिया था। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।

राज कुंद्रा को पोर्न वीडियो बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। सिर्फ इतना ही नहीं क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के घर छापा मारा और जहां उन्हें सर्वर और करीब 70 अश्लील वीडियो भी मिले थे। राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में सामने आने पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। बता दें कि अभिनेत्री जोया राठौड़ ने ओटीटी(OTT) पर रिलीज होने वाली अश्लील फिल्मों से जुड़े घिनौने व्यापार के बारे में खुलकर बात की थी। जिसके बाद से उन्हें भी ट्रोल किया जा रहा है। इसमें बोला गया कि वह जिस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं उसी को बदनाम कर रही है।

पुलिस हिरासत में राज

बता दें कि मुंबई के एक अदालत ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी। राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से राज पुलिस कस्टडी में हैं। पुलिस का कहना है कि उनके पास राज के खिलाफ पुख्ता सबूत है। इस मामले में अभी तक शिल्पा को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। आपको बता दें कि फोरेंसिक एक्सपर्ट राज कुंद्रा की कंपनी के बैंक अकाउंट की जांच पड़ताल कर रही है। मामले की जांच की जा रही है, इसी के साथ मामले में नए खुलासे भी आ रहे हैं।

Shweta

Shweta

Next Story