×

Pornography Case: सुपर डांसर 4 के सेट से कुछ दिन और दूर रहेंगी शिल्पा शेट्टी, यह बॉलीवुड जोड़ी करेगी रिप्लेस

Pornography Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले कई दिनों से लगातार पॉर्नोग्राफी मामले को लेकर सुर्खियों में हैं।

Anshul Thakur
Report Anshul ThakurPublished By Shweta
Published on: 27 July 2021 12:06 PM GMT
शिल्पा शेट्टी
X

शिल्पा शेट्टी (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Pornography Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पिछले कई दिनों से लगातार पॉर्नोग्राफी मामले (Pornography Case) को लेकर सुर्खियों में हैं। इसका सीधा असर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर भी दिख रहा है। आपको बता दें कि 19 जुलाई को देर रात क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार (Raj Kundra Arrest) कर लिया था। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस शिल्पा रियालिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' (Supar Dancer Chapter 4) की शूटिंग में नजर नहीं आ रही है। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो में ना आने पर पॉपुलर बॉलीवुड कपल (Bollywood Couple) रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) उनकी जगह लेने वाले हैं।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स रितेश देशमुख और जेनेलिया शो में बतौर गेस्ट जज (Guest judge) नजर आने वाले हैं। वह गीता कपूर (Geeta Kapoor) और अनुराग बसु (Anurag Basu) के साथ शो के जज रहेंगे। वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कपिल शो को बहुत पसंद करता है। जिसके चलते वह शो में बतौर जज आने के लिए एक बार में ही राजी हो गए हैं।

रितेश और जेनेलिया की शादी को काफी वक्त हो चुका है। वह पेरेंट्स भी बन चुके हैं लेकिन उनकी केमिस्ट्री पहले जैसी ही है। वह हमेशा एक साथ दिखाई देते हैं। यह दोनों बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर वाले बहुत हैप्पी कपल हैं। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दोनों के एपिसोड बहुत अच्छे होने वाले हैं। यह कपल लगातार अपनी सोशल मीडिया अकाउंट्स (Social Media Account) पर कई मजाकिया और बेहद क्यूट वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। जैसे उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों एक साथ टीवी पर बहुत समय बाद दिखाई देने वाले हैं।

आपको बता देंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम पॉर्नोग्राफी वीडियो यानी अश्लील वीडियो प्रोड्यूस करने और उन्हें आप पर अपलोड करने के लिए सामने आया था। इसके बाद राज को 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया था। बीते कई दिनों में राज के खिलाफ कई सबूत मिले हैं. बता दें कि हाल ही में क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पर भी रेड मारी थी। जहां उन्हें कई पोर्न वीडियोस और एक सरवर भी बरामद हुआ है। खबरों के अनुसार रेड के दौरान शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा में बहस हुई थी। वहीं बता दें की क्राइम ब्रांच ने यह बात साफ कर दी है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी की कोई भूमिका नहीं है। इसलिए उन्हें पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया गया है। टेलीविजन के डांस रियलिटी शो में शिल्पा शेट्टी मुख्य जज हैं। जिन्हें उनके फैंस पसंद करते हैं। ऐसे में उनका इस शो में ना होना उनके फैंस के लिए बहुत बुरी खबर है।

Shweta

Shweta

Next Story