×

Rajkummar Rao Biography: जानिए राजकुमार कैसे बने स्टार, क्या है उनके संघर्ष की कहानी

Rajkummar Rao Biography: आज हम बात करेंगे उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर उनके फ़िल्मी करियर तक की साथ ही हर उस पहलू के बारे में जिससे राजकुमार, राजकुमार बने।

Shweta Srivastava
Published on: 31 Aug 2022 6:54 AM GMT
Rajkummar Rao Birthday
X

Rajkummar Rao Birthday (Image Credit-Social Media)

Rajkummar Rao Biography: राजकुमार राव का आज जन्मदिन है उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाया है। बॉलीवुड में आना उनके लिए उतना आसान नहीं था उन्होंने इसके लिए काफी संघर्ष किया है जिसके बाद आज राजकुमार एक बड़ा नाम बन चुके हैं। आज हम बात करेंगे उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर उनके फ़िल्मी करियर तक की साथ ही हर उस पहलू के बारे में जिससे राजकुमार, राजकुमार बने।

राजकुमार राव का प्रारंभिक जीवन

Rajkummar Rao Birthday (Image Credit-Social Media)

राजकुमार राव उर्फ ​​राजकुमार यादव का जन्म 31 अगस्त 1984 में गुड़गांव में हुआ था उनका परिवार एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार था। उनके परिवार में उनके दो बड़े भाई-बहन और तीन चचेरे भाई हैं। उनके पिता का नाम सत्य प्रकाश यादव जो हरियाणा के राजस्व विभाग में एक सरकारी कर्मचारी थे, और उनकी माँ, कमलेश यादव जो एक गृहिणी थीं। राजकुमार के पिता की मृत्यु साल 2016 में और माँ का निधन साल 2019 में हुई थी।

राजकुमार राव की शिक्षा

Rajkummar Rao Birthday (Image Credit-Social Media)

राजकुमार ने अपनी 10वीं कक्षा में थिएटर के मंच से अभिनय की ओर आगे कदम बढ़ाया। उन्होंने गुड़गांव में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए किया। वो एक साथ दिल्ली में क्षितिज रिपर्टरी और एसआरसी के साथ थिएटर में काम कर रहे थे। 2008 में, राजकुमार ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे से स्नातक किया और मुंबई में स्थानांतरित हो गए। FTII से स्नातक करने के बाद, राजकुमार ने अगले साल स्टूडियो में जाकर कास्टिंग डायरेक्टर्स से मुलाकात की। 2010 में, उन्हें अपना बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्हें लव सेक्स और धोखा में कास्ट किया गया।

राजकुमार राव का करियर

Rajkummar Rao Birthday (Image Credit-Social Media)

उन्होंने 2010 में फिल्म लव सेक्स और धोखा के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की और 2013 में फिल्म काई पो चे के साथ सफलता हासिल की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया था। इसके बाद राजकुमार ने मारे गए वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आज़मी के जीवन पर आधारित बायोपिक शाहिद में एक शानदार परफॉरमेंस भी दी थी। इस फिल्म के लिए उन्हें क्रिटिक्स और लोगों से भरपूर प्यार और प्रशंसा मिली।

राजकुमार राव की लव लाइफ

Rajkummar Rao Birthday (Image Credit-Social Media)

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा, जो अब एक शादीशुदा कपल हैं, दोनों एक दूसरे को एक दशक से भी ज़्यादा समय से डेट कर रहे थे और लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे। आइये जानते हैं दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी।

दरअसल राजकुमार राव पत्रलेखा को एक विज्ञापन के माध्यम से जानते थे, जबकि पत्रलेखा ने उन्हें फिल्म "लव सेक्स और धोखा" में देखा था। पत्रलेखा ने शुरू में सोचा था कि राजकुमार एक अजीब इंसान हैं , लेकिन ये बिल्कुल अलग निकला। राजकुमार बिलकुल भी वैसे नहीं थे जैसा पत्रलेखा सोच रहीं थीं।

Rajkummar Rao Birthday (Image Credit-Social Media)

2014 में रिलीज़ हुई फिल्म 'सिटी लाइट्स' में अभिनय करने पर वे दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने लगे। उन्होंने वेब शो 'बोस: अलाइव/डेड' के लिए भी साथ काम किया । पत्रलेखा ने एक बार कहा था , "जब हमने साथ काम करना शुरू किया तो ये जादू जैसा था। उनमें जिस तरह का जुनून था वो एक शक्ति की तरह था। मैं उनका सम्मान करने लगी। हमने फिल्मों के लिए अपने काम, प्यार और जुनून के बारे में बात की। मैंने उनके संघर्षों को देखा, उन्होंने कभी हार नहीं मानी।' उन्होंने आगे कहा, "हम बराबर हैं -वाकई में, जब किसी आर्टिकल में कहा गया, 'राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ', तो उन्होंने तुरंत रीट्वीट करते हुए कहा, 'पत्रलेखा अपने बॉयफ्रेंड राजकुमार के साथ।'

जब राजकुमार की माँ पहली बार पत्रलेखा से मिलीं, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि तुम आखिरी लड़की हो जिससे मैं मिल रही हूँ।" राजकुमार को लगता है कि पत्रलेखा दुनिया की सबसे प्यारी लड़की हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story