TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Badhaai Do Trailer Released : 'बधाई दो' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फुल ऑन कॉमेडी है ये फिल्म, दर्शकों का हंस - हंसकर हुआ बुरा हाल

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की जोड़ी पर्दे पर दर्शकों को हँसाने के लिए तैयार है।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 25 Jan 2022 7:58 AM GMT
Badhaai Do Trailer Released : बधाई दो का ट्रेलर हुआ रिलीज, फुल ऑन कॉमेडी है ये फिल्म, दर्शकों का हंस - हंसकर हुआ बुरा हाल
X

फोटो साभार : इंस्टाग्राम 

Badhaai Do Trailer Released: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी देखने को मिलेगी। ट्रेलर में दिख रहा है कि राजकुमार राव और भूमि दर्शकों को खूब हंसाने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता ने बड़े ही सुजबूझ से इस फिल्म में कुछ अलग थीम दी है। कल इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। पोस्टर रिलीज होते ही हमने पाया कि इसे काफी लोगों ने पसंद किया है। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि 'बधाई दो' सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में राजकुमार राव एक पुलिस अफसर की भूमिका में साफ नजर आ रहे हैं। वहीं भूमि एक ऐसी लड़की की भूमिका में है जिसे लड़कों में कोई दिलचस्पी नहीं है और फिर वो एक लड़के से शादी कर लेती है।

फिल्म का ट्रेलर

फिल्म में राजकुमार नए लुक में नजर आएंगे और वह अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जब राजकुमार की फिल्म की घोषणा की गई तो इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई थी। लेकिन, पिछले कुछ समय से फिल्म से जुड़ी कोई अपडेट नहीं आई है। फिल्म की आखिरी रिलीज डेट 26 जनवरी तय की गई थी। लेकिन कोविड के चलते इसकी रिलीज डेट फिर टाल दी गई। अब ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 11 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

राजकुमार राव ने पूछा भूमि का जेंडर

ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार राव के एंट्री से होती है। राजकुमार राव बाइक पर बैठकर एंट्री लेते है। आगे वो पुलिस थाने में बैठे हुए दिखाई देते हैं। जहाँ वो भूमि पेडनेकर से उनका नाम पूछते हैं। फिल्म में भूमि के किरदार का नाम सुमन सिंह है। आगे राजकुमार भूमि से उनका जेंडर पूछते हैं। जिसपर अभिनेत्री कहती हैं, " देखने से क्या लगती हैं? " इसपर राजकुमार कहते हैं फीमेल। लेकिन इस दौरान भूमि के चेहरे पर एक उदासी होती है। यह फिल्म LGBTQ के विषय पर आधारित है।

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी देखने को मिलेगी। ट्रेलर में दिख रहा है कि राजकुमार राव और भूमि दर्शकों को खूब हंसाने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता ने बड़े ही सुजबूझ से इस फिल्म में कुछ अलग थीम दी है। कल इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। पोस्टर रिलीज होते ही हमने पाया कि इसे काफी लोगों ने पसंद किया है। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि 'बधाई दो' सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में राजकुमार राव एक पुलिस अफसर की भूमिका में साफ नजर आ रहे हैं। वहीं भूमि एक ऐसी लड़की की भूमिका में है जिसे लड़कों में कोई दिलचस्पी नहीं है और फिर वो एक लड़के से शादी कर लेती है।

Next Story