×

Rajkumar Rao Biography: इस हीरो से इंप्रेस होकर राजकुमार ने ली थी एक्टर बनने का फैसला, जानें एक्टर से जुड़ी सभी बातें

Rajkumar Rao Biography: राजकुमार राव बॉलीवुड फिल्मों के सफल अभिनेता में से एक हैं। राजकुमार राव ने कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन काम किया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 4 Feb 2023 2:09 AM GMT
Rajkumar Rao Biography in Hindi
X

Rajkumar Rao (Image: Social Media)

Rajkumar Rao Biography: राजकुमार राव बॉलीवुड फिल्मों के सफल अभिनेता में से एक हैं। राजकुमार राव ने कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। राजकुमार राव को फैंस उनके दमदार अभिनय के लिए जानते है। राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत से ही अपनी एक्टिंग के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। वह अक्सर अपनी फिल्मों में कुछ नया करते हैं, जिसके कारण फैंस उनकी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं राजकुमार राव से जुड़ी सभी बातें उनकी बायोग्राफी में:

राजकुमार राव की बायोग्राफी (Rajkumar Rao Biography)

राजकुमार राव की फैमिली (Rajkumar Rao Family)

राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। बता दें राजकुमार राव का असली नाम राजकुमार यादव है। राजकुमार राव के पिता का नाम सत्य प्रकाश यादव है और हरियाणा रेवेन्यु विभाग में कार्यरत थे और राजकुमार राव की माता का नाम कमलेश यादव है और वह हाउस वाइफ थी। राजकुमार राव का एक भाई भी है, जिनका नाम सुमित है और राजकुमार राव की बहन का नाम मौनिका है।

राजकुमार राव की शिक्षा (Rajkumar Rao Education)

राजकुमार राव ने अपनी स्कूली शिक्षा गुड़गांव में ही पूरा किया। फिर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कला में स्नातक की पढ़ाई की। इसके साथ ही राजकुमार राव ने एफटीआईआई, पुणे से एक्टिंग कोर्स की जिसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गए। राजकुमार राव ने मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग लिया है और टाइक्वांडो में नेशनल लेवल पर स्वर्ण पदक भी जीता।

राजकुमार राव की करियर (Rajkumar Rao Career)

राजकुमार राव ने एक्टिंग करने का फैसला मनोज बाजपेई की एक्टिंग से इंप्रेस होकर किया था। राजकुमार राव के अपने करियर की शुरूआत साल 2010 में फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' से की। हालांकि उन्होने बल्कि अपने करियर की शुरुआत फ़िल्म Rann में एक छोटे से किरदार से की थी। इसके बाद उनके फिल्मी करियर का ग्राफ धीरे धीरे बढ़ता ही चला गया। जिसके बाद राजकुमार राव ने रागिनी एमएमएस (Ragini MMS), शैतान (Shaitan), काय पो चे, शाहिद, सरीखी, Gangs Of Wasseypur जैसी फिल्मों से उन्होंने अपना अलग मुकाम बना लिया। राजकुमार राव ने फिल्म 'शाहिद' में बेहतरीन काम किया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया। साल 2013 में राजकुमार राव ने फिल्म 'क्विन' में काम किया, यह फिल्म उनके लिए बड़ी हिट साबित हुई। फिर साल 2017 में रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को भारत की तरफ से ऑस्कर फिल्म समारोह मे शामिल होने के लिए भेजा गया था। इसके बाद राजकुमार राव ने स्त्री, फन्ने खां, हम दो हमारे दो सहित और भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। राजकुमार ने अपने अभिनय से सबका दिल जीता है। आज वह बॉलीवुड में टॉप क्लास एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं।

राजकुमार राव के अफेयर्स (Rajkumar Rao Affairs)

राजकुमार राव के अफेयर्स (Rajkummar rao girlfriend) की बात करें तो कुछ ज्यादा सुनने को नहीं मिला। दरअसल राजकुमार राव की पत्नी (Rajkummar rao Wife) का नाम अन्विता पॉल उर्फ़ पत्रलेखा है। बता दें राजकुमार राव और पत्रलेखा 10 साल से भी अधिक समय से रिलेशनशिप में है। दोनों ने ही अपने करियर की शुरुआत लगभग एक साथ ही की थी।


दरअसल पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'रिलेशनशिप की शुरुआत में एक बार राजकुमार राव मुझे देखने के लिए एयरपोर्ट से जूहू भाग कर चले आए। तब मुझे यह एहसास हुआ कि वह मुझसे कितना प्‍यार करते हैं। बता दें राजकुमार राव ने 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में पत्रलेखा के साथ शादी की है।

राजकुमार राव नेट वर्थ (Rajkumar Rao Net Worth)

राजकुमार राव की नेट वर्थ की बात करें तो लगभग एक्टर की नेट वर्थ करीब 43 करोड़ रूपए के करीब हो सकती है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

राजकुमार राव की बायोग्राफी हिंदी में (Rajkumar Rao Biography in Hindi)

नाम राज कुमार राव

निक नाम कोलगेट, राज

प्रोफेशन अभिनेता

हाइट 5 फ़ीट 9 इंच

वजन 72 किलोग्राम

जन्म तिथि 31 अगस्त 1984

उम्र 32 साल

होमटाउन गुरुग्राम, हरयाणा

धर्म हिन्दू

स्कूल ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल, गुरुग्राम, हरयाणा

कॉलेज FTII Pune, दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली

शैक्षणिक योग्यता आर्ट्स में स्नातक

रिलेशनशिप मैरिड



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story