×

प्यार व बदले की दास्तां को बयां करती फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का ट्रेलर लॉन्च

suman
Published on: 11 Oct 2017 4:38 AM GMT
प्यार व बदले की दास्तां को बयां करती फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का ट्रेलर लॉन्च
X

मुंबईः राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव का यह साल अच्छा जा रहा है। राजकुमार राव और कृति खरबंदा की आने वाली फिल्म शादी में जरूर आना का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर मजेदार है। ‘शादी में जरूर आना’ का ट्रेलर रोमांस और सस्पेंस से भरपूर है। ट्रेलर के शुरुआत में दिखाया गया है राजकुमार राव और कीर्ति खरबंदा की शादी को लेकर क्या राय है।

यह भी पढ़ें...पीरियड वॉर फिल्म में एक साथ काम करेंगे अक्षय-करण, 2019 तक करना होगा इंतजार

ट्रेलर की शुरुआत देखकर लगता है कि ये फिल्म एक लव कम अरेंज मैरिज और दो कपल के बीच प्यार की क्यूट सी कहानी है। लेकिन जैसे ही ट्रेलर का दूसरा हिस्सा आपके सामने आता है। आप समझ जाते हैं कि ये फिल्म एक प्यारी सी कहानी नहीं, बल्कि खतरनाक बदले की दास्तां है।

यह भी पढ़ें...हैप्पी बड्डे BIG B : एंग्री यंग मैन जिसने दीवार पर शहंशाह बन लिख दी मोहब्बतें

हाल ही में उनकी फिल्म उनकी ‘बरेली की बर्फी’ हिट हुई और फिर ‘न्यूटन’ भी बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार गई। अब उनकी अगली फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में एक्टर राजकुमाऱ राव के साथ कीर्ति खरबंदा भी नजर आएंगी।

suman

suman

Next Story