×

Rajkummar Rao Wedding Video: शादी के बाद पहली बार राजकुमार ने पूरे परिवार के साथ कैमरे को दिया पोज, जानें कौन-कौन है उनके इस फैमिली फोटोग्राफ में

Rajkummar Rao Wedding Video: अभिनेता राजकुमार और उनकी पत्नी अभिनेत्री पत्रलेखा की शादी की अनदेखी तस्वीरें धीरे - धीरे सोशल मीडिया पर जारी की जा रही है।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Shweta
Published on: 22 Nov 2021 8:57 AM GMT (Updated on: 22 Nov 2021 9:23 AM GMT)
Rajkummar Rao and Patralekha
X

राजकुमार राव और पत्रलेखा (डिजाइन फोटो ः सोशल मीडिया)

Rajkummar Rao Wedding Video: अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा (rajkummar rao wife patralekha) का फैमिली पिक्चर सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। तस्वीर में नवविवाहित जोड़े ने एक प्यारे से शख्स को गोद में उठा रखा है। बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से एक राजकुमार राव और पत्रलेखा (rajkummar rao and patralekha wedding photos) ने पिछले हफ्ते शादी कर ली है। दोनों के शादी की तस्वीरें अभी तक सुर्खियों में बनी हुई है।

अभिनेता राजकुमार और उनकी पत्नी अभिनेत्री पत्रलेखा की शादी (rajkummar rao and patralekha wedding) की अनदेखी तस्वीरें धीरे - धीरे सोशल मीडिया पर जारी की जा रही है। ये तस्वीरें रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लग रही हैं और कुछ तस्वीरें तो ट्रेंड (rajkummar rao and patralekha wedding photo) करने लग रही हैं। हाल ही में इस बॉलीवुड जोड़ी की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में पत्रलेखा और राजकुमार राव अपने परिवार (rajkummar rao and patralekha family photo) के साथ दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेत्री पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा (Patralekha sister Parnalekha) ने इस तस्वीर को सबसे पहले शेयर किया है। उन्होंने इस फैमिली पिक्चर को अपने इंस्टाग्राम (Rajkummar Rao Patralekhaa Wedding Family Picture) पर शेयर किया है। इस फोटो में उन्हें अपनी मां, भाई, पत्रलेखा और राजकुमार राव के साथ देखा जा सकता है। सोमवार को परनालेखा ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने परिवार के नए सदस्य राजकुमार राव के साथ फोटो खिंचवाई। परनालेखा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए दिल वाले इमोजी का प्रयोग कैप्शन के रुप में किया। तस्वीर में पत्रलेखा के भाई अग्निश पॉल (Patralekha brother Agnish Paul) और पति राजकुमार राव उनके पेट पोच ड्यूड और गागा को पकड़े हुए नजर आए।


अभिनेत्री की बहन पर्णलेखा ने इससे पहले पत्रलेखा की शादी (Patralekha wedding) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस तस्वीर में भाई-बहन हंसते नजर आ रहे थे। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए लिखा, "मिस यू पापा।" पत्रलेखा ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था, "हम।" इस तस्वीर में पर्णलेखा को भी खूब पसंद किया जा रहा है। सभी उनकी खूबसूरती की बहुत तारीफ कर रहे हैं। लोगों को भाई - बहन का ये स्वैग वाला लुक बेहद पसंद आ रहा।

हाल ही में राजकुमार और पत्रलेखा की एक वीडियो (Rajkummar and Patralekhaa Wedding Video) भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वीडियो में नवविवाहित जोड़े हाथों में हाथ डाल पैपराजी को कैमरे के लिए पोज दे रहे थें। वीडियो में राजकुमार ने ढीली सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी थी, जबकि पत्रलेखा ने लाल साड़ी पहनी थी। वीडियो में जैसे ही वे दोनों पैपराज़ी के लिए मुस्कुराते हैं, एक फोटोग्राफर पत्रलेखा को 'भाभी जी' कह देता है। जिसपर पत्रलेखा शरमाने लगती हैं और वो राजकुमार की ओर देखने लगती हैं। वो राजकुमार की ओर देखते हुए, फोटोग्राफर ने जो कहा उसे दोहराती है और हँस पड़ती हैं।

Shweta

Shweta

Next Story