TRENDING TAGS :
ब्लॉकबस्टर फिल्म Stree के बारे में ये दिलचस्प बात नहीं जानते होंगे आप
Horror Comedy Stree Film: स्त्री 2 के पहले पार्ट यानी कि स्त्री के बारे में एक हैरना कर देने वाली बात पता चली है, जिसे जानकर आप भी हैरान होने वाले हैं|
Horror Comedy Stree Film (Photo- Social Media)
Horror Comedy Stree Film: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म "स्त्री 2" बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन अभी भी सिनेमाघरों में इस फिल्म का जलवा बरकरार है। स्त्री 2 को इतनी धमाकेदार प्रतिक्रिया मिल रही है कि ये फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं इसी बीच अब जाकर स्त्री 2 के पहले पार्ट यानी कि स्त्री के बारे में एक हैरना कर देने वाली बात पता चली है, जिसे जानकर आप भी हैरान होने वाले हैं, आइए फिर बताते हैं।
स्त्री के लिए पहली पसंद नहीं थे राजकुमार राव
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव स्त्री 2 के लिए खूब वाहवाही बटोर रहें हैं, स्त्री 2 के पहले पार्ट में भी राजकुमार राव समेत सभी सेम कलाकार थे, वहीं अब इतने सालों बाद यह राज सामने आया है कि स्त्री फिल्म के लिए राजकुमार राव पहली पसंद नहीं थे, जी हां! राजकुमार राव से पहले मेकर्स ने दूसरे एक्टर को स्त्री का ऑफर दिया था, लेकिन उस अभिनेता ने स्त्री का ऑफर ठुकरा दिया था, जिस अभिनेता का नाम स्त्री के लिए सबसे पहले फाइनल हुआ था, वे विक्की कौशल थे। विक्की कौशल ने खुद इस बात की जानकारी दी।
विक्की कौशल ने अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें आज भी इस बात का पछतावा है कि उन्होंने स्त्री फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था, क्योंकि उस दौरान विक्की "मनमर्जियां" फिल्म कर रहे थे, उन्हें राजकुमार द्वारा निभाए गए रोल के लिए कास्ट किया गया था, लेकिन विक्की ने प्रोजेक्ट को मना कर दिया था, जिसके बाद ये रोल राजकुमार राव को दिया गया और राजकुमार राव उस किरदार में छा गए।
2018 में आई थी स्त्री
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म "स्त्री" साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। वहीं 6 साल बाद मेकर्स फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आए, जिसमें पुराने एक्टर्स ही हैं, स्त्री 2 तो पहले पार्ट से ज्यादा शानदार कमाई कर रही हुआ। स्त्री 2 के बाद अब मेकर्स बहुत ही जल्द स्त्री 3 भी लेकर आएंगे, जिसका ऑफिशियल ऐलान किया जा चुका है।