×

राजकुमार राव की दुल्हनिया: बेहद खूबसूरत हैं इनकी होने वाली पत्नी, यहां जाने इनके बारे में सब कुछ

Rajkummar Rao Wedding: इस महीने दोनों ने परिणय सूत्र में बंधने का इरादा बना लिया है। इसी साल के नवंबर महीने में राजकुमार राव अभिनेत्री पत्रलेखा को अपनी दुल्हनिया बना लेंगे।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Shweta
Published on: 8 Nov 2021 2:59 PM GMT
Rajkummar Rao
X

राजकुमार राव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Rajkummar Rao Wedding: अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी शादी को (Rajkummar Rao Wedding) लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबर है कि वो इस महीने जयपुर के किसी खूबसूरत पैलेस में शादी कर सकते हैं। अभिनेता राजकुमार राव जितनी शिद्दत से अपने प्रोफेशन पर ध्यान देते हैं। उतनी ही शिद्दत से वो अपने रिश्ते को भी निभाते हैं। राजकुमार राव के सहज , सरल, और विनम्रता भरे व्यवहार को देखकर उन्हें मैरेज मैटेरियल बोलना किसी मायने में गलत साबित नहीं होगा। वो लगभग 10 साल से अपनी गर्लफ्रेंड (rajkummar rao girlfriend) पत्रलेखा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

वहीं इस महीने दोनों ने परिणय सूत्र में बंधने का इरादा बना लिया है। इसी साल के नवंबर महीने में राजकुमार राव अभिनेत्री पत्रलेखा (rajkummar rao girlfriend Patralekha) को अपनी दुल्हनिया बना लेंगे। बता दें कि अभिनेत्री ने इसी साल अप्रैल महीने में अपने पिता को खोया है। इस दौरान राजकुमार राव उनका इमोशनल सपोर्ट बने थें।


पत्रलेखा पॉल (actress patralekha) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म 'सिटीलाइट्स' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव भी उनके साथ लीड रोल में थें। यहीं से दोनों के प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। इसके बाद अभिनेत्री ने फिल्म लव गेम्स, नानू की जानू और बदनाम गली जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में अभिनेता राजकुमार ने अपनी लव स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि पत्रलेखा की राय उनके बारे में अच्छी नहीं थी। पत्रलेखा को लगता था कि वो फिल्म लव, सेक्स और धोखा के अपने किरदार की तरह ही नीच आदमी हैं। लेकिन जब वो दोनों मिले तब उनकी पत्रलेखा के प्रति विचार बदल गए।

एकट्रेस पत्रलेखा एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ - साथ एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने बचपन में ही भरतनाट्यम सीख लिया था। साथ ही वो स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छी हैं। पत्रलेखा स्वीमिंग, घुड़सवारी, बास्केटबॉल जैसे स्पोर्ट्स खेलना पसंद करती हैं। स्पोर्ट्स से खास लगाव होने की वजह से वो हमेशा हेल्दी और फिट रहती हैं। साथ ही उनका चेहरा भी बेहद फोटोजेनिक है। पत्रलेखा को अक्सर राजकुमार राव के साथ देखा जाता है। अभिनेत्री हमेशा राजकुमार राव के साथ अपनी तस्वीर साझा करती रहती हैं।

पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि, 'रिलेशनशिप की शुरुआत में एक बार राजकुमार राव मुझे देखने के लिए एयरपोर्ट से जूहू भाग कर चले आए। तब मुझे एहसास हुआ कि वह मुझसे कितना प्‍यार करते हैं। वहीं राजकुमार राव ने पत्रलेखा से अपने रिश्ते को लेकर बताया था कि उन्होंने सबसे पहले उन्हें एक विज्ञापन में देखा था। पत्रलेखा को देखकर राजकुमार राव ने कहा था, 'कितनी प्यारी लड़की है, इससे तो शादी करनी चाहिए।'

Shweta

Shweta

Next Story