×

Rakhi Sawant Arrest: मुंबई पुलिस ने किया राखी सावंत को गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो और फोटो किया था शेयर

Rakhi Sawant Arrest: ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मुश्किलें हर दिन बढ़ती ही जा रही है। राखी को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 19 Jan 2023 8:20 AM GMT (Updated on: 19 Jan 2023 8:38 AM GMT)
Rakhi sawant marriage
X

Rakhi Sawant (Image: Social Media)

Rakhi Sawant Arrest: ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मुश्किलें हर दिन बढ़ती ही जा रही है। राखी को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बता दें राखी को आपत्तिजनक वीडियो और फोटो शेयर करने के मामले गिरफ्तार किया गया है। दरअसल राखी गुरुवार यानी आज दोपहर 3 बजे अपनी डांस अकेडमी लॉन्च करने वाली थीं, जिससे पहले ही पुलिस ने उन्हें शर्लिन चोपड़ा केस में गिरफ्तार कर लिया है।

शर्लिन चोपड़ा केस में गिरफ्तारी

दरअसल राखी की गिरफ्तारी की जानकारी खुद एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। बता दें शर्लिन ने पिछले साल राखी के खिलाफ एक्शन लिया था। शर्लिन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि, 'अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी FIR 883/2022 के तहत में हुई है। कल, राखी सावंत के ABA 1870/2022 को मुंबई सेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया था।' बता दें शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ पिछले साल केस दायर किया था।

क्या है पूरा मामला

बिग बॉस 16 शुरू होने के बाद से शर्लिन चोपड़ा ने मेकर्स पर साजिद खान को लेकर नाराजगी जताई थी। वहीं शर्लिन का कहना था कि जिस इंसान ने कई लड़कियों का शोषण किया है, उसे शो में रहने का कोई हक नहीं है। ठीक इसके बाद शर्लिन साजिद खान के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची गई थीं। वहीं दूसरी ओर राखी सावंत, साजिद खान को अपना भाई मानती हैं। इसलिये उन्होंने शर्लिन के आरोपों को पूरी तरह से गलत करार दिया था। साथ ही राखी सावंत ने शर्लिन के खिलाफ कई बातें भी बोलीं थी। दरअसल राखी ने शर्लिन के बारे में भद्दे-भद्दे कमेंट्स किए थे, जिसे सुनकर शर्लिन गुस्से में आ गईं और पुलिस के पास उनकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं। हालांकि, बता दें कि शर्लिन चोपड़ा से पहले राखी सावंत ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई थी। वहीं अब राखी को इस मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story