×

Rakhi Sawant ने इन 7 कॉन्ट्रोवर्सी से बटोरी थी सुर्खियां, यूं ही नहीं कहा जाता 'ड्रामा क्वीन'

Rakhi Sawant Birthday: आज राखी सावंत अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए आज इस खास दिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 25 Nov 2023 2:06 AM GMT
Rakhi Sawant ने इन 7 कॉन्ट्रोवर्सी से बटोरी थी सुर्खियां, यूं ही नहीं कहा जाता ड्रामा क्वीन
X

Rakhi Sawant Birthday: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। राखी सावंत हमेशा से एक ऐसा नाम रही हैं, जो सुर्खियां बटोरने के लिए जानी जाती हैं। चाहे वह उनके विवादास्पद बयान हों या उनके अनोखे अंदाज या फिर उनकी शादी और तलाक। अपने आप को चर्चा में कैसे बनाए रखना है ये राखी बहुत अच्छे से जानती हैं। आइए आज हम राखी सावंत के जीवन से जुड़े कुछ विवादों पर एक नजर डालते हैं।

मीका सिंह ने किया था जबरन किस

राखी साल 2006 में उस समय सुर्खियों में छाई थीं, जब गायक मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी में सबके सामने उन्हें जबरन किस कर लिया। राखी इस बात ने काफी नाराज हुई थीं और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। यह मामला पूरे देश में चर्चा में छाया रहा था।

बॉयफ्रेंड को मारे थे कई थप्पड़

'नच बलिए 3' और 'जरा नचके दिखा' शो में राखी सावंत और अभिषेक की जोड़ी ने खूब नाम कमाया था। दोनों ने रिलेशनशिप को सबके सामने स्वीकार भी किया, लेकिन साल 2011 में वेलेंटाइन डे पर राखी ने अभिषेक के साथ रिश्ते खत्म कर लिए। क्योंकि उन्हें यह पता चला कि अभिषेक धोखेबाज हैं। जब वह माफी मांगने राखी के घर पहुंचे तो उन्होंने मीडिया के सामने उन्हें कई थप्पड़ मारे थे।

कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर कही थी ये बात

वैसे तो सिनेमाई दुनिया में कई लोग सर्जरी करवाते हैं, लेकिन राखी उन लोगों में से हैं, जिन्होंने खुले तौर पर प्लास्टिक सर्जरी की बात स्वीकार की है। 'कॉफ़ी विद करण 2' में जब उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने अपने ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई है, तो उन्होंने कहा था, "जो भगवान नहीं देता, वो डॉक्टर देते हैं।"

सनी लियोनी पर किया था वार

राखी सावंत ने सनी लियोनी पर कई बार विवादित बयान दिए। सनी के प्रोफेशन, लुक्स, बॉलीवुड करियर को लेकर राखी ने विरोध भी किया और यहां तक कहा कि सनी को भारत में प्रवेश नहीं देना चाहिए क्योंकि वह देश के युवाओं को बर्बाद कर रही हैं।

शर्लिन चोपड़ा से हुआ विवाद

फिल्म निर्माता साजिद खान की 'बिग बॉस 16' के घर में भागीदारी को लेकर राखी और शर्लिन के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। दोनों ने अपमानजनक टिप्पणियों के लिए एक-दूसरे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था।

रितेश के संग शादी सच या झूठ?

राखी ने साल 2019 में अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं और यह दावा किया कि उनकी शादी हो गई है। लेकिन 2 साल तक उनके पति सामने नहीं आए, फिर रितेश सीधे राखी के साथ 'बिग बॉस 15' में नजर आए। बाहर आते ही दोनों ने रिश्ता खत्म कर लिया। लोग अब तक इस शादी को पब्लिसिटी स्टंट कहते हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story