×

मुंबई के सेशन कोर्ट से राखी सावंत को मिली बड़ी राहत, जानें क्या था पूरा मामला?

Rakhi Sawant: 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत को हाल ही में मुंबई के सेशन कोर्ट से गिरफ्तारी मामले में राहत मिल चुकी है। आइए आपको बताते हैं क्या था पूरा मामला?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 30 Nov 2023 3:42 AM GMT
मुंबई के सेशन कोर्ट से राखी सावंत को मिली बड़ी राहत, जानें क्या था पूरा मामला?
X

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले काफी समय से वो अपने एक्स-हसबैंड आदिल खान दुर्रानी के साथ विवादों को लेकर चर्चा में हैं। अब हाल में एक प्राइवेट वीडियो लीक मामले में एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जिसके बाद मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंच गया, जिसमें अब एक्ट्रेस को मुंबई के सेशन कोर्ट से राहत मिली है। कार्ट की ओर से एक्ट्रेस को गिरफ्तारी मामले में राहत दी गई है।

राखी को कोर्ट से मिली राहत

दरअसल, राखी पर अपने प्राइवेट वीडियो लीक करने का आरोप उनके एक्स-हसबैंड ने लगाया था। उनके एक्स-हसबैंड की ओर से दायर इस मामले में बुधवार को मुंबई सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए वकील अली काशिफ खान देशमुख ने बताया कि राखी सावंत को कथित तौर पर उनके पर्सनल वीडियो मीडिया में लीक करने के लिए उनके एक्स-हसबैंड आदिल दुर्रानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद अब अंबोली पुलिस द्वारा दर्ज की गई इसी FIR के खिलाफ मुंबई सेशन कोर्ट से बुधवार को एक्ट्रेस को अंतरिम राहत दी गई है।


काफी दिनों से राखी-आदिल के बीच चल रहा विवाद

बता दें कि राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। इससे पहले राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया था। काफी समय तक जेल में रहने के बाद आदिल को छोड़ दिया गया था, जिसके बाद अब आदिल ने राखी पर मीडिया में उनके प्राइवेट वीडियो लीक करने की शिकायत दर्ज करवाई थी और हाल ही में राखी सावंत मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बात करते हुए आदिल पर आरोप लगाया था कि वो उनके घर मारपीट करने गए थे। राखी ने कहा था- ''आदिल सुबह मेरे घर पर मेरे से मारपीट करने आया था, मैंने तुरंत ही पुलिस को फोन किया। वो अक्सर मेरे घर आता है और धमकियां देता है।''


आदिल से अलग हो चुकी हैं राखी सावंत

आदिल संग बढ़ते विवाद के बाद राखी सावंत अब उनसे अलग हो चुकी हैं। राखी सावंत इन दिनों जहां सिंगल हैं, तो वहीं आदिल खान दुर्रानी राखी सावंत की दोस्त शर्लिन चोपड़ा को डेट कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि शर्लिन चोपड़ा ने आदिल को राखी बांधी थी, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के प्यार में है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों को साथ में देख नेटिजंस द्वारा इन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। एक तरह से देखा जाए तो दोनों ने भाई-बहन के रिश्ते का मजाक बनाया है। पहले राखी बांधी और फिर रिलेशनशिप में आ गए। इससे यह तो साफ है कि ये सब चीजें कॉन्ट्रोवर्शी का हिस्सा बने रहने के लिए किया जा रहा है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story