×

Rakhi Sawant नया प्यार कौन है जो उनसे उम्र में है छह साल छोटा, जानिये सब कुछ

राखी सावंत पर आदिल का असर इतना गहरा है कि उन्होंने अपने प्रेमी की तुलना प्रियंका चोपड़ा के संगीतकार पति निक जेसन और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर से कर दी है।

Ramkrishna Vajpei
Published By Ramkrishna Vajpei
Published on: 18 May 2022 12:31 PM GMT
X

राखी सावंत की बात आती है तो लोग ये मान लेते हैं कि उनके साथ कुछ भी और सब कुछ संभव है।

आप को बता दें कि कुछ महीने पहले अपने पति राइट्स से अलग हुई राखी को आदिल में एक नया प्यार मिल गया है। राखी अपने इस प्यार पर दिलो जान से फिदा हैं। हैरत की बात ये है कि राखी जिससे इतना प्यार करती है वह उनसे 6 साल छोटा है।

राखी सावंत पर आदिल का असर इतना गहरा है कि उन्होंने अपने प्रेमी की तुलना प्रियंका चोपड़ा के संगीतकार पति निक जेसन और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर से कर दी है।

आदिल से राखी की मुलाकात कैसे हुई, इस बारे में राखी ने खुद खुलासा किया कि उन्हें लगता है उसे भगवान ने उनके पास भेजा है। वह कहती हैं कि रितेश के साथ अपने ब्रेकअप के बाद, वह डिप्रेशन में चली गई थीं। कुछ अच्छा नहीं लग रहा था। तभी आदिल ने उनके जीवन में प्रवेश किया और उन्हें प्रपोज किया। यह सब कुछ उनकी पहली मुलाकात के एक महीने के भीतर हुआ।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story