×

Rakhi Sawant News: कानूनी संकट में फंसी राखी सावंत, एक्ट्रेस और उनके वकील के खिलाफ दर्ज हुई FIR

FIR against Rakhi Sawant: खबर है कि आज राखी सावंत और उनकी वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Shweta Srivastava
Published on: 9 Nov 2022 11:09 AM GMT (Updated on: 9 Nov 2022 11:11 AM GMT)
FIR against Rakhi Sawant
X

FIR against Rakhi Sawant (Image Credit-Social Media)

FIR against Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत पिछले कई दिनों से मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ जवाबी बहस को लेकर काफी चर्चा में चल रहीं थीं। वहीँ अब खबर है कि आज राखी सावंत और उनकी वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला। साजिद खान का समर्थन करने के लिए शर्लिन चोपड़ा द्वारा राखी सावंत की आलोचना किए जाने के बाद, कुछ दिनों पहले अभिनेत्री-मॉडल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

हालिया अपडेट के अनुसार, बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और उसके वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए, 500, 504, 509 और आईटी अधिनियम 67 ए के तहत FIR दर्ज की गई है।

वहीँ आपको बता दें राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा का विवाद काफी समय से चल रहा है। जिसके जल्द खत्म होने के कोई आसार नहीं नज़र आ रहे। शर्लिन द्वारा राखी के बारे में कमेंट करने के बाद, बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट ने भी उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उसने अपने वकील के साथ अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया।

राखी ने कुछ दिन पहले एक पब्लिक ऍपेरैंस दिया जहाँ शर्लिन के साथ अपने विवाद के बारे में मीडिया से बात की।राखी ने अपने वकील फाल्गुनी को बुलाया और उसे इस मामले पर बोलने के लिए कहा। वकील ने खुलासा किया कि उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उसने आगे खुलासा किया कि वो सबूतों के आधार पर बात कर रही है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story