×

Raksha Bandhan 2022: बॉलीवुड के सुपरस्टार्स जिनकी रियल बहने रहतीं हैं लाइम लाइट से दूर, दिखतीं हैं बेहद खूबसूरत

Raksha Bandhan 2022:यहां हम लेकर आएं हैं टॉप 5 ऐसे बॉलीवुड भाई बहनों की जोड़ियां जिनकी बहने गज़ब की खूबसूरत हैं और भाई लाखों दिलों की धड़कन। आइये जाने कौन हैं वो भाई बहन की जोड़ियां।

Shweta Srivastava
Published on: 12 Aug 2022 9:06 AM GMT
Raksha Bandhan 2022
X

Raksha Bandhan 2022 (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Raksha Bandhan 2022: केवल वास्तविक जीवन में ही नहीं, हमने बॉलीवुड में भी बड़े पर्दे पर और उसके बाहर कुछ क्रैकिंग केमिस्ट्री देखी है। जबकि हम सभी बॉलीवुड में प्रसिद्ध भाई-बहनों के बारे में जानते हैं, जो या तो एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दिए या दुनिया को अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताने से कतराते नहीं हैं। आज हम उन भाई बहनों की जोड़ियों को आपके सामने ले कर आये हैं जिनके भाई काफी पॉपुलर हैं वहीँ उनकी बहने भले ही लाइमलाइट से दूर हों लेकिन किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।

तो यहां हम लेकर आएं हैं टॉप 5 ऐसे बॉलीवुड भाई बहनों की जोड़ियां जिनकी बहने गज़ब की खूबसूरत हैं और भाई लाखों दिलों की धड़कन।

1. प्रसिद्ध बॉलीवुड भाई-बहन - सलमान खान की बहन अलवीरा

सलमान खान की बहन अलवीरा (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

सलमान खान की दो बहने हैं अर्पिता खान और अलवीरा जहाँ अर्पिता को अक्सर ही हम किसी पार्टी या फंशन में देखते रहते हैं वहीँ अलवीरा लाइमलाइट से दूर ही रहतीं हैं। उन्होंने एक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी की है। वहीँ वो सलमान खान से काफी प्यारा बांड भी शेयर करतीं हैं।

2. प्रसिद्ध बॉलीवुड भाई-बहन - रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी

रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

रणवीर की बड़ी बहन रितिका भले ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, लेकिन वो बेहद खूबसूरत हैं। हमने उन्हें फिल्म लाल सिंह चड्ढा की स्क्रीनिंग पर भी देखा था जब वो अपने भाई रणवीर और पूरे परिवार के साथ शामिल हुईं थीं।

3. प्रसिद्ध बॉलीवुड भाई-बहन - रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

रणबीर और रिद्धिमा भले ही ज्यादा सुर्खियों में न रहते हों लेकिन रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। पेशे से वो एक ज्वैलरी डिज़ाइनर है साथ ही वो दिल्ली में रहती हैं और योगाभ्यास की शौकीन हैं। वो कपिल के शो पर जब अपनी माँ नीतू कपूर के साथ आईं थी तब उन्होंने रणबीर और अपने बचपन के कई किस्से सुनाये थे।

4. प्रसिद्ध बॉलीवुड भाई-बहन - अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया

अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानि अक्षय कुमार की छोटी बहन अलका लाइमलाइट से कोसों दूर रहतीं है। उन्होंने सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की है जो हीरानंदानी समूहों के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं।

5.प्रसिद्ध बॉलीवुड भाई-बहन -अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन

अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

बच्चन परिवार की इस भाई बहन की जोड़ी को कौन नहीं जानता। ये दोनों बेहद खास बांड शेयर करते हैं और कई मौकों पर साथ देखे भी गयें हैं। अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन कई अवसरों पर साथ स्पॉट होते। श्वेता बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ एक ज्वैलरी ब्रांड का ऐड भी किया था। फिलहाल श्वेता काफी खूबसूरत हैं लेकिन लाइमलाइट से दूर ही रहतीं हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story