×

Raksha Bandhan 2022 Songs: रक्षा बंधन में बजने वाले बॉलीवुड फिल्मों के गाने, जो होने चाहिए आपके प्लेलिस्ट में

Raksha Bandhan 2022 Songs: ये तो आप सभी को अच्छी तरह पता है कि बॉलीवुड गानों के बिना हर ऑक्शन, इवेंट, सेरेमनी और फेस्टिवल्स का रंग फिका पद जाता है। ठीक उसी तरह रक्षा बंधन के अवसर में भी बॉलीवुड गानों का महत्व बहुत होता है। क्योंकि रक्षा बंधन का त्योहार उतना ही सोशल है जितना बॉलीवुड के रक्षा बंधन पर फिल्में गाने।

Anushka Rati
Published on: 10 Aug 2022 2:08 AM GMT
Raksha Bandhan 2022 Songs: रक्षा बंधन में बजने वाले बॉलीवुड फिल्मों के गाने, जो होने चाहिए आपके प्लेलिस्ट में
X

Raksha Bandhan Special Songs (image: social media)

Bollywood Raksha Bandhan Special Songs: इस साल रक्षा बंधन 11 और 12 अगस्त दोनों को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन सबसे शुभ हिंदू त्योहारों में से एक है और भाई-बहनों के बीच मजबूत बंधन का प्रतीक है। और अगर किसी तरह का सेलिब्रेशन होता है तो क्या बॉलीवुड गाने बहुत पीछे रह सकते हैं? हिंदी फिल्म उद्योग ने वर्षों में कई फिल्मों में भाइयों और बहनों के बीच के प्यार भरे बंधन को दर्शाया है। अक्षय कुमार स्टारर रक्षा बंधन से लेकर जोया अख्तर की दिल धड़कने दो तक, कई भाई-बहन इन फिल्मों में चित्रित भाई-बहन के रिश्तों में अपने विशेष बंधन को पहचान सकते हैं।

इस खूबसूरत त्योहार के जश्न को और भी शानदार बनाने के लिए, यहां कुछ गाने दिए गए हैं जिन्हें आप इस खास दिन पर अपने भाई-बहनों को समर्पित कर सकते हैं।

1. अभी मुझ में कहीं

यह गाना 2011 में आई फिल्म अग्निपथ का है जिसमें ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय किया था। इमोशनल ट्रैक सोनू निगम ने गाया था। इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

2.धागे से बंधन

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया है। यह गाना 2022 की फिल्म रक्षा बंधन का है, जिसमें अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने अभिनय किया है। यह सबसे उत्तम गीतों में से एक है जिसे रक्षा बंधन पर बजाया जा सकता है। बता दें कि, यूट्यूब पर इसे 22 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

3.तेरे साथ हूं मैं

यह गाना फिर से फिल्म रक्षा बंधन का है। इसे निहाल टौरो ने गाया है। यूट्यूब पर 37 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ यह गाना कई लोगों का दिल जीत रहा है.

4.हम तो ऐसे हैं भैया

इस खूबसूरत गाने को सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, स्वानंद किरकिरे और प्रणब बिस्वास ने गाया है। वहीं यह 2007 की फिल्म लगा चुनरी में दाग से है जिसमें रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और कोंकणा सेन शर्मा ने अभिनय किया है। इसे 1.9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

5.ऐ दिल लाया है बहार

यह गाना प्रीति जिंटा और सैफ अली खान द्वारा निभाई गई 2000 की फिल्म "क्या कहना" का है। यह एक परिवार के भीतर मौजूद प्यार और बंधन के बारे में है, जो इसे रक्षा बंधन पर बजाए जाने के लिए एक आदर्श गीत बनाता है। संगीत वीडियो को 37 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

अब आपको सोचना है कि आप इनमें से कौन सा गाना सबसे पहले पसंद करेंगे।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story