×

Raksha Bandhan Bollywood: इन एक्टर्स के रियल भाई बहनों को नहीं जानते होंगे आप, तो चलिए जानते हैं उनके बारे में

Raksha Bandhan Bollywood: रक्षा-बंधन अब करीब आ रहा है। इसका असर अभी से बॉलीवुड में देखने को मिल रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 19 Aug 2021 5:34 AM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सोशल मीडिया)

Raksha Bandhan Bollywood: रक्षा-बंधन अब करीब आ रहा है। इसका असर अभी से बॉलीवुड में देखने को मिल रहा है। सेलिब्रिटी बड़े ही धूमधाम से इस दिन को मनाते हैं। ऐसे में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी भाई-बहन हैं जिनकी जोड़ियों सबसे ज्यादा स्क्रीन पर मशहूर हैं। तो चलिए जानते हैं इन रियल लाइफ भाई-बहनों की जोड़ी के बारें में..

मयूर वकानी और दिशा वकानी

मयूर वकानी और दिशा वकानी ( फोटो सोशल मीडिया)

टीवी के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन को आखिर कौन नहीं जानता है। दयाबेन के मिलियन फॉलोवर्स हैं। इस शो में दयाबेन (दिशा वकानी) के भाई का रोल निभाने वाले सुंदर यानी (मयूर वकानी) रियल लाइफ में सगे भाई हैं। इन दोनों की बॉन्डिंग इस शो में साफ तौर से झलकती है। बता दें कि एक तरफ जहां दिशा कई बॉलवुड फिल्मों में कम किया है। तो वहीं दूसरी ओर उनके भाई मयूर वकानी भी अपनी बहन से कम नहीं है। मयूर एक अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छे चित्रकार और मूर्तिकार भी हैं। मयूर वकानी अपनी टीम के साथ पीएम मोदी की मूर्ति बनाई थी। इस मूर्ति के लिए उन्हें 4 करोड़ रुपए इनाम दिए गये थे।

अल्का कौशल और वरुण बडोला

अल्का कौशल अपने भाई वरुण बडोला के साथ ( फोटो सोशल मीडिया)

सीरियल 'अस्तित्व एक प्रेम कहानी' के मशहूर अभिनेता वरुण बडोल इन दिनों सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' में मुख्य रोल में नजर आ रहे हैं। तो वहीं उनकी सगी बहन अल्का कौशल भी कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है। जैसे की कुमंकुम, कुबूल है और स्वरागिन। इसके साथ ही अल्का कौशल ने फिल्म क्वीन बजरंगी भाईजान में नजर आ चुकी है। अल्का कौशल और वरुण बडोला की जोड़ी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मशहूर है। यह दोनों भाई बहन की शक्लें आपस में बहुत मिलती जुलती हैं।

आरती सिंह और कृष्णा

आरती सिंह भाई कृष्णा के साथ ( फोटो सोशल मीडिया)

टीवी सीरियल 'परिचय', 'गृहस्थी', और 'मायका' में नजर आने वाली अभिनेत्री आरती सिंह को भला कौन नहीं जानता। लेकिन क्या यह जानते हैं क् आरती सिंह मशहूर कॉमेडियन कृष्णा की बहन है। कृष्णा कपिल शर्मा शो में कॉमेडी करते हैं। इन दोनों भाई बहन की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है।

विनीता मलिक और आलोक नाथ

भाई आलोक नाथ को राखी बांधती हुई विनीता मलिक (फोटो सोशल मीडिया)

सीरिलय 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दादी का रोल निभाने वाली विनीता मलिक टीवी के संस्कारी बाबूजी आलोक नाथ की बहन है। यह जानकर आप चौक गए ने। जी हां आपने सही सुना आलोक नाथ और विनीत मलिक रियल लाइफ में भाई बहन है।

बख्तियार ईरानी और डेलनाज

बख्तियार ईरानी और डेलनाज ( फोटो सोशल मीडिया)

डेलनाज ईरानी टीवी जगत की एक मशहूर चेहरे में से एक हैं। डेलनाज ने कई फिल्मों में काम किया है। इसके साथ डेलनाज बिग बॉस में नजर आई थी। यही से डेलनाज को लोकप्रियता मिली। वहीं उनके भाई बख़्तियार ईरानी ने भी टीवी कई सीरियल्स में काम किया है। बख़्तियार ईरानी अपनी बहन डेलनाज को मां का दर्जा दिया है।

पीयूष सहदेव और मेहर विज

पीयूष सहदेव और मेहर विज (फोटो सोशल मीडिया)

टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' और 'राम मिलाए जोड़ी' से मशहूर हुई मेहर विज के भाई अभिनेता पीयूष सहदेव है। पीयूष सहदेव ने देवों के देव महादेव में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन असल में पीयूष सहदेव और मेहर विज भाई बहन हैं। इन दोनों की जोड़ी स्क्रीन के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी मशहूर है।

Shweta

Shweta

Next Story