×

राम गोपाल वर्मा का द्रौपदी मुर्मू पर विवादित बयान, मामला बढ़ने पर बदले बोल

Bollywood Latest News: राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक विवादास्पद ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं?

Shreya
Written By Shreya
Published on: 25 Jun 2022 10:11 AM GMT
राम गोपाल वर्मा का द्रौपदी मुर्मू पर विवादित बयान, मामला बढ़ने पर बदले बोल
X

राम गोपाल वर्मा-द्रौपदी मुर्मू (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ram Gopal Varma Controversial Statement: देश में जल्द ही राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) होने वाले हैं। इसके लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उम्मीदवार बनाया गया है, जिसे लेकर द्रौपदी मुर्मू काफी चर्चे में हैं। अब इस बीच अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक विवादस्पद ट्वीट किया है। जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

राम गोपाल वर्मा ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक विवादास्पद ट्वीट (Draupadi Murmu Tweet) किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और उससे भी ज्यादा जरूरी है कि कौरव कौन हैं?'

बीजेपी नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत

राम गोपाल वर्मा के ट्वीट को लेकर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। केवल इतना ही नहीं इस विवादास्पद ट्वीट को लेकर बीजेपी नेताओं (BJP Leaders) की ओर से फिल्ममेकर के खिलाफ हैदराबाद के एक पुलिस स्टेशन (Hyderabad Police Station) में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने कहा कि शिकायत को कानूनी सलाह के लिए भेजा गया है, इसके बाद ही शिकायत दर्ज की जाएगी।

मामला बढ़ने पर दी सफाई

वहीं, दूसरी ओर मामला बढ़ने पर राम गोपाल वर्मा ने एक अन्य ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ईमानदारी से विडंबना में कहा गया था, इसका कोई अन्य इरादा नहीं था। महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा चरित्र है, लेकिन चूंकि नाम इतना रेयर है, इसलिए मुझे संबंधित पात्रों की याद आ गई और मैंने यहीं जताया। किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद बिल्कुल नहीं है।

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए फालो करें Google News पर करें हमें।

Shreya

Shreya

Next Story