×

ब्रूस ली को लेकर राम गोपाल ने शेखर कपूर पर साधा निशाना, बनाएंगे फिल्म

suman
Published on: 10 May 2017 5:20 AM GMT
ब्रूस ली को लेकर राम गोपाल ने शेखर कपूर पर साधा निशाना, बनाएंगे फिल्म
X

मुंबई: मार्शल आर्ट्स दिग्गज और एक्टर ब्रूस ली पर राम गोपाल वर्मा फिल्म बनाना चाहते हैं और इस पर वर्मा का कहना है कि ब्रूस ली की बायोपिक के साथ सिर्फ वहीं न्याय कर सकते हैं। इससे पहले खबर थी कि शेखर कपूर ब्रूस ली की बायोपिक पर फिल्म का निर्देशन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी फिल्म उसी समय रिलीज करेंगे, जब शेखर कपूर की फिल्म 'लिटिल ड्रैगन' रिलीज होगी।

आगे...



सोमवार को ट्विटर पर उन्होंने कहा, सिर्फ ब्रूस ली के प्रति भक्ति भाव के कारण वे उन पर फिल्म बना रहे हैं और यह शेखर कपूर की फिल्म के साथ ही रिलीज होगी।

आगे...



उन्होंने कहा, यह शेखर कपूर के खिलाफ कुछ भी नहीं है। वे ब्रूस ली के न केवल प्रशंसक है। बल्कि उनके लिए जुनूनी आकर्षण है।

आगे...

अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने 'ब्रूस ली इज द वन एंड ओनली हू आई लब्ड मोर देन सेक्स' नामक शीर्षक से एक लिंक जारी किया है। वर्मा का मानना है कि वह ब्रूस ली की बायोपिक के साथ न्याय कर सकते हैं।

आगे...



उन्होंने ट्विटर पर कहा, शेखर कपूर की प्रतिभा और परिवार की निकटता के बावजूद, उनका मानना है कि सिर्फ वे ही उनकी बायोपिक के साथ न्याय कर सकते हैं। वर्मा ने यह भी दावा किया है कि वह ब्रूस ली को उनकी बेटी शेनन ली और पत्नी लिंडा ली से भी अधिक जानते हैं।

suman

suman

Next Story