×

राम कपूर ने बताया अपने स्लिम ट्रिम होने का राज

seema
Published on: 19 July 2019 11:18 AM GMT
राम कपूर ने बताया अपने स्लिम ट्रिम होने का राज
X
राम कपूर ने बताया अपने स्लिम ट्रिम होने का राज..............

नई दिल्ली : बड़ी तोंद वाले एक्टर राम कपूर अब स्लिम ट्रिम हो गए हैं। हर कोई ये देखकर हैरान है कि उन्होंने खुद को कैसे फिट किया। अब राम कपूर की फिटनेस को देखकर यह पता चल जाता है की उन्होंने जिम में काफी पसीना बहाया है और खूब मेहनत की है। राम कपूर ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो वे बिल्कुल मोटे नहीं दिखते थे। अच्छी खासी बॉडी वाले एक्टर थे लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया वे ज्यादा काम होने की वजह से मोटे होते गए। जब उन्हें लगा कि मामला हाथ से बाहर निकल रहा है तो उन्होंने वजन कम करने की सोची और वजन कम भी किया।

यह भी पढ़ें : Bollywood : जिंदगी को मुश्किल नहीं बनाना चाहती तापसी पन्नू

राम कपूर सुबह उठते ही बिना कुछ खाए सबसे पहले जिम पहुंचते हैं। जिम में सबसे पहले हैवी वेट ट्रेनिंग करना रुटीन का पार्ट है।

रात में सोने से पहले राम कपूर कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। जमकर पसीना निकालने के बाद ही वो सोने जाते हैं।

राम कपूर दिन के 16 घंटे कुछ भी नहीं खाते। जब वह खाना खाते हैं तो कैलोरी का खास ध्यान रखते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग इन दिनों वजन कम करने के तरीकों में सबसे ज्यादा चर्चित है। इसमें खाना खाने के समय पर ध्यान देना होता है. लंबे वक्त तक खाना नहीं खाना होता है। सरल भाषा में समझे तो क्या खाएं और क्या नहीं खाएं इससे ज्यादा इस बात पर फोकस करना होता है कि कब खाएं। इसमें बस पेय पदार्थ ले सकते हैं। राम कपूर की कड़ी मेहनत और स्ट्रिक्ट डाइट का नतीजा है कि उन्होंने 30 किलो वजन कम किया है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story