×

'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी जल्द करेंगी फिल्मों में वापसी, शुरू की तैयारी

Mandakini Come Back: लंबे अंतराल के बाद 57 वर्षीय मंदाकिनी (Mandakini Age) एक बार फिर से वापसी करने जा रही हैं।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Shreya
Published on: 28 July 2021 2:07 PM GMT
राम तेरी गंगा मैली फेम मंदाकिनी जल्द करेंगी फिल्मों में वापसी, शुरू की तैयारी
X

मंदाकिनी (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Mandakini Come Back: देश के सबसे बड़े शो मैन राजकपूर की च्वाइस राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) फेम मंदाकिनी (Mandakini) इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार किसी विवाद को लेकर नहीं बल्कि अपनी दूसरी पारी की शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं।

एक एंग्लो-इंडियन (इंग्लैंड-भारतीय) परिवार में 30 जुलाई 1969 को जन्मी यासमीन जोसफ (Mandakini Real Name) के पिता जोसफ एक ब्रिटिश और माता मुस्लिम हैं। जानकारी के मुताबिक, मंदाकिनी का उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से जन्म का नाता है इनका जन्म मेरठ (Mandakini Birthplace) में हुआ था। 58 वर्षीय अभिनेत्री मंदाकिनी कभी बोल्ड सींस को लेकर तो कभी दाउद (Mandakini And Dawood) के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में रहीं।

एक्ट्रेस मंदाकिनी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1990 के दशक में आई फिल्म राम तेरी गंगा गैली में इन्होंने अपने बोल्ड सीन्स (Mandakini Bold Scenes) की वजह से रातों रात अपने लाखों फैन्स बना लिये। मंदाकिनी का खूबसूरत चेहरा लोगों को दीवाना बना गया। ये हालत तो तब थी जब इस फिल्म के तमाम बोल्ड सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली थी। इन्हें सेक्स साइरन कहा जाने लगा। ये एक सेंसेशन बन गईं।

डॉन दाउद संग मंदाकिनी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दाऊद से रिश्ता (Mandakini And Dawood Relation)

अपनी पहली हिट फिल्म देने के बाद मंदाकिनी ने तमाम हिट फिल्में दीं। अपने दौर के बड़े सितारों में जितेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती आदि के साथ फिल्में कीं। लेकिन इस बीच कहते हैं कि एक प्रोग्राम में कार्यक्रम देते समय अंतरराष्ट्रीय डॉन दाउद की इन पर नजर पड़ गई। इनकी पूरी पार्टी तो लौट आई लेकिन मंदाकिनी लापता हो गईं। फिर अचानक खबर आई कि मंदाकिनी ने फिल्मों से संन्यास ले लिया है। कहते हैं दाउद से इन्हें प्यार हो गया था, दोनों को कई बार साथ देखे जाने की भी खबरें आईं।

हालांकि इस बीच मंदाकिनी ने इन सब खबरों को गॉसिप करार दिया लेकिन उन्होंने दाउद से अपनी दोस्ती से भी इनकार नहीं किया। इस बीच मुंबई में एक फिल्म निर्माता की हत्या के मामले में भी मंदाकिनी का नाम आया। जिससे वह काफी परेशान हो गईं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डॉ. काग्युर टी से शादी

लेकिन इस सब के बाद मंदाकिनी फिल्मों से गायब हो गईं। कहा यह भी जाता है कि मानसिक शांति के लिए वह दलाईलामा के सिद्धांतों की शरण में गईं। और अपना ध्यान तिब्बती योग में लगाना शुरू किया। और बाद में एक पूर्व बौद्ध भिक्षु डॉ. काग्युर टी से शादी (Mandakini Husband) कर ली। दोनों ने मुंबई में तिब्बती योग केंद्र खोला। तिब्बती हर्बल सेंटर भी चलाया दोनो का वैवाहिक जीवन अच्छा चला। इनके बच्चे रब्बिल और रब्जे इनाया ठाकुर हैं।

कहते हैं कि लंबे अंतराल के बाद 57 वर्षीय मंदाकिनी (Mandakini Age) एक बार फिर से वापसी का मन बना रही हैं और इन दिनों स्क्रिप्ट पढ़ने में व्यस्त हैं। वह फिल्में और वेब सीरीज पर फोकस कर रही हैं। और फिलहाल अपने प्रोजेक्ट को सलेक्ट करने में व्यस्त हैं। मंदाकिनी आखिरी बार 2002 में बंगाली फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म छोटी सरदारनी में उन्हें मुख्य रोल आफर हुआ था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story