×

Ramayana Movie: रणवीर-यश की रामायण में नजर आएंगे वार्नर ब्रदर्स

Ramayana Movie Cast: नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार इस फिल्म के लिए वॉर्नर ब्रदर्स से बातचीत की जा रही है।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 13 April 2024 8:05 AM GMT (Updated on: 27 April 2024 8:46 AM GMT)
Ramayana Movie Cast
X

Ramayana Movie Cast

Ramayana Movie Release Date: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) द्वारा निर्देशित रामायण पर एक ताजा अपडेट सामने आई है। जैसा कि सभी को पता है कि रामायण (Ramayana Movie) फिल्म पर नितेश तिवारी लगातार काम कर रहे है और इसे एक ग्लोबल फिल्म बनाने पर काम कर रहे है। रामायण बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने वाली महाकाव्य की कहानी पर नितेश तिवारी फिल्म बनाने जा रहे है। रामायण (Ramayana Movie) इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म में से एक है। इस फिल्म में कई ऑस्कर विजेता काम करते हुए नजर आएंगे। रामायण का संगीत व बैकग्राउंड स्कोर हंस जिमर व एआर रहमान के ऑस्कर विजेता कॉम्बों द्वारा किया जा रहा है। चलिए जानते है कि नितेश तिवारी की रामायण के कास्ट (Ramayana Movie Cast) के बारे में और इससे जुड़ी ताजा अपडेट के बारे में कि फिल्म में कौन-कौन से स्टार नजर आने वाले है।

रामायण मूवी कास्ट (Ramayana Movie Cast)-

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) राम के किरदार में नजर आएंगे। माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) हनुमान जी के अवतार में सनी देओल (Suny Deol) तो वहीं रावण के किरदार में साउथ के सुपरस्टार व KGF फेम यश (Yash) नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म के कास्ट को लेकर हर रोज ताजा अपडेट साझा की जा रही है। खबरो कि माने तो रामायण फिल्म के लिए नितेश तिवारी वार्नर ब्रदर्स से बातचीत कर रहे है।

सूत्रो कि माने तो नमित वैश्विक दिग्गज वार्नर ब्रदर्स (Warner Brothers For Ramayana Movie) के साथ एक मेगा डील पर बातचीत कर रहे है। सौदे पर बातचीत न केवल परियोजना के लिए मौद्रिक सहायता प्राप्त करने के लिए की जा रही है। बल्कि फिल्म की रिलीज तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वितरण व विपणन के मोर्चे पर सही भागीदारों के साथ सहयोग सुनिश्चित करने के लिए भी की जा रही है।

ऑस्कर विजेता करेंगे रामायण में काम (Multiple Oscar Winners Working On Ramayana)-

यह डील अभी कागज पर नहीं हुई है लेकिन ऐसी चर्चा जारी है कि रामायण(Ramayana Movie) का संगीत व बैकग्राउंड स्कोर ऑस्कर विनिंग कॉम्बो हैसं जिमर द्वारा किया जा रहा है ए आर रहमान भी है। इसके अलावा एक अन्य ऑस्कर विजेता, डीएनईजी वीएफएक्स करेगा।

रामायण मूवी कब रिलीज होगी (Ramayana Movie Release Date)-

रामायण फिल्म (Ramayana Movie) की शूटिंग 2 अप्रैल 2024 से मुंबई में शुरू हो गई है। तो वहीं फिल्म को रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) 8 अप्रैल 2024 से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की Ramayana Movie फ्लोर पर आ चुकी है। ये फिल्म इस साल तो नहीं अगले साल यानि 2025 तक रिलीज हो सकती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story