Ramayana Movie Update: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण बनी भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म

Ramayana Movie Budget: नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण को और भी ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए फिल्म के लिए करोड़ो रूपए तक लगा दिए हैं और बन गई आजतक की सबसे महंगी फिल्म.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 13 May 2024 1:37 PM GMT (Updated on: 14 May 2024 4:10 AM GMT)
Ramayana Movie Budget
X

Ramayana Movie Budget 

Ramayana Movie Update: डायरेक्टर नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट रामायण अब तक की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अब जाकर रामायण फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म के सेट से तस्वीरे भी सामने आई थी। और अब जाकर रणवीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर हर रोज कोई ना कोई ताजा अपडेट सामने आ रहे हैं। बता दे कि रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana Movie) भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने रामायण के बजट (Ramayana Movie Budget) को लेकर ताजा अपडेट साझा किए हैं। चलिए जानते है कि Ramayana Movie का कुल बजट कितना है।

रामायण मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म (Ramayana Movie Budget In Hindi)-

सूत्रों कि मानें तो नमित मल्होत्रा एक शानदार भव्य फिल्म बनाने के लिए अपने सभी ग्लोबल एक्सपीरिएंस को सिस्टम में डाल रहे हैं। फ्रेंचाइजी बढ़ने के साथ वह इसे और भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके मेकर्स दर्शकों को भगवान राम के रूप में Ranbir Kapoor के साथ एक विजुअल ट्रीट देना चाहते हैं। फिल्म को 600 दिनों के पोस्ट-प्रोडक्सन की आवश्यकता है। जो अपने आप में इस फिल्म पर कुछ सबसे मौलिक दृश्य बनाने के लिए आवश्यक निवेश के बारे में बताता है। रामायण को मेगा बजट बनाने का उद्देश्य भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाना हैं। रामायण फिल्म (Ramayana Movie) का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 835 करोड़ रूपए (Ramayana Movie Budget) तक है।

रामायण मूवी कास्ट (Ramayana Movie Cast)-

नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana Movie) में कई सारे फेमस चेहरे देखने को मिल सकते हैं। जो कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के हैं। जिसमें राम जी के रोल में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor), माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) व रावण के किरदार में केजीएफ फेम यश (Yash) नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म बॉबी देओल (Boby Deol) व विजय सेतुपति को भी कास्ट किया गया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि. इसके अलावा रामायण फिल्म में महादेव जी के किरदार के लिए मोहित रैना (Mohit Raina) को अप्रोच किया गया है।

रामायण मूवी कब रिलीज होगी (Ramayana Movie Release Date)-

रामायण फिल्म (Ramayana Movie) की शूटिंग 2 अप्रैल 2024 से मुंबई में शुरू हो गई है। तो वहीं रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) 8 अप्रैल 2024 से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की Ramayana Movie फ्लोर पर आ चुकी है। ये फिल्म इस साल तो नहीं अगले साल यानि 2025 तक रिलीज हो सकती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story