×

Ramayana Movie Update: नितेश तिवारी की रामायण के कास्ट में हुआ बदलाव

Ramayana Movie Cast: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर हर रोज कोई ना कोई ताजा अपडेट सामने आते रहते हैं, चलिए जानते हैं रणवीर कपूर की फिल्म रामायण से जुड़ा ताजा अपडेट

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 17 May 2024 12:02 PM GMT (Updated on: 20 May 2024 9:18 AM GMT)
Ramayana Movie Cast Update
X

Ramayana Movie Cast Update



 


Ramayana Movie Update: रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) नितेश तिवारी की रामायण में अपने किरदार से खूब सुर्खियों में छाए हुए है। फिल्म में रणवीर कपूर को भगवान श्रीराम के किरदार में देखा जाएगा। इनके अलावा इस फिल्म में साई पल्लवी व यश भी नजर आएंगे। हालहि में सेट से रणवीर कपूर व साई पल्लवी की तस्वीरे सामने आई थी। जिसमें रणवीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में व साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही थी। तो वहीं फिल्म के क्रू को लेकर भी खबरें आई, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग रूकने की खबरें आने लगी। ये फिल्म हर दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। अब जाकर फिल्म के टाइटल (Ramayana Movie Title) को लेकर ताजा अपडेट सामने आए है, ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर कपूर की फिल्म रामायण के टाइटल में बदलाव कर दिया गया है।

रामायण मूवी के कास्ट में किया गया बदलाव ( Ramayana Movie Cast Update)-

रणवीर कपूर की फिल्म रामायण इस समय काफी चर्चाओं में छाई हुई है। चलिए जानते हैं कि फिल्म के कास्ट में क्या बदलाव किया गया है। नितेश तिवारी की रामायण में उर्मिला के किरदार में द केरल स्टोरी की एक्ट्रेस सोनिया बालानी नजर आएंगी. The Kerla Story में सोनिया बालानी ने आसिफा का किरदार निभाया था।

रामायण में रणवीर कपूर, भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। तो वहीं साई पल्लवी माता सीता के किरदार में इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, सनी देओल और शीबा चड्डा भी नजर आएंगी। इनके अलावा रामायण सीरियल में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल भी फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

इसके अलावा कुछ दिन पहले ही खबरें आई थी कि बॉलीवुड निर्माता मधु मंटेना व अल्लू अरविंद ने नामित मल्होत्रा के साथ निर्माता के रूप में टीम के साथ यात्रा शुरू की थी। लेकिन मधु मंटेना व अल्लू अरविंद फिल्म से बाहर हो गए है और उन्होंने कुछ समय बाद इसकी वजह बताई थी कि वह अब रामायण फिल्म का हिसा क्यों नहीं रहेंगे। तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि इनकी जगह अब नमित मल्होत्रा किसी और के साथ फिल्म रामायण के काम को आगे बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक मेकर्स ने इसपर किसी प्रकार का अपडेट नहीं दिया है।

रामायण मूवी के टाइटल में किया गया बदलाव (Ramayana Movie New Title)-

मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो रणवीर कपूर, साई पल्लवी व यश की रामायण (Ramayana Movie) को एक नया रूप दिया गया है। नितेश तिवारी की रामायण का शीर्षक अस्थायी रूप से गॉड पावर (Ramayana Movie Title God Power) रखा गया है। कथित तौर पर प्रोडक्शन टीम ने सेट से आगे लीक को रोकने के लिए ये सख्त कदम उठाया है। सूत्रों कि माने तो चारों ओर पर्दे लगा दिए गए है और आगे की लीक से बचने के लिए निगरानी कड़ी कर दी गई है।

रामायण मूवी रिलीज डेट (Ramayana Movie Release Date)-

रणवीर कपूर व साई पल्लवी की फिल्म रामायण के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना होगा। बता दे कि रणवीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर ताजा अपडेट्स सामने आए हैं। जिसके अनुसार रणवीर कपूर की फिल्म Ramayana के लिए दर्शकों एक या दो साल नहीं पूरे तीन साल तक का इंतजार करना होगा। खबरों कि माने तो रणवीर कपूर की फिल्म रामायण 2025 में नहीं 2027 (Ramayana Release Date) में रिलीज होगी।

रामायण मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म (Ramayana Movie Budget In Hindi)-

सूत्रों कि मानें तो नमित मल्होत्रा एक शानदार भव्य फिल्म बनाने के लिए अपने सभी ग्लोबल एक्सपीरिएंस को सिस्टम में डाल रहे हैं। फ्रेंचाइजी बढ़ने के साथ वह इसे और भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके मेकर्स दर्शकों को भगवान राम के रूप में Ranbir Kapoor के साथ एक विजुअल ट्रीट देना चाहते हैं। फिल्म को 600 दिनों के पोस्ट-प्रोडक्सन की आवश्यकता है। जो अपने आप में इस फिल्म पर कुछ सबसे मौलिक दृश्य बनाने के लिए आवश्यक निवेश के बारे में बताता है। रामायण को मेगा बजट बनाने का उद्देश्य भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाना हैं। रामायण फिल्म (Ramayana Movie) का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 835 करोड़ रूपए (Ramayana Movie Budget) तक है।

रामायण मूवी कास्ट (Ramayana Movie Cast)-

नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana Movie) में कई सारे फेमस चेहरे देखने को मिल सकते हैं। जो कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के हैं। जिसमें राम जी के रोल में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor), माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) व रावण के किरदार में केजीएफ फेम यश (Yash) नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म बॉबी देओल (Boby Deol) व विजय सेतुपति को भी कास्ट किया गया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि. इसके अलावा रामायण फिल्म में महादेव जी के किरदार के लिए मोहित रैना (Mohit Raina) को अप्रोच किया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story