×

Ramayana Release Date: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण एक या दो साल में नहीं इतने सालों बाद होगी रिलीज

Ramayana Release Date: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण के लिए दर्शकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा, जानिए कबतक रिलीज होगी रणवीर कपूर की फिल्म रामायण.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 14 May 2024 4:06 AM GMT (Updated on: 17 May 2024 8:11 AM GMT)
Ramayana Movie Release Date
X

Ramayana Movie Release Date

Ramayana Movie Update: डायरेक्टर नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट रामायण अब तक की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अब जाकर रामायण फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म के सेट से तस्वीरे भी सामने आई थी। और अब जाकर रणवीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर हर रोज कोई ना कोई ताजा अपडेट सामने आ रहे हैं। बता दे कि रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana Movie) के रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया हैं। अब रणवीर कपूर की फिल्म रामायण के लिए करना होगा लंबा इंतजार

रामायण मूवी रिलीज डेट (Ramayana Movie Release Date)-

रणवीर कपूर व साई पल्लवी की फिल्म रामायण के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना होगा। बता दे कि रणवीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर ताजा अपडेट्स सामने आए हैं। जिसके अनुसार रणवीर कपूर की फिल्म Ramayana के लिए दर्शकों एक या दो साल नहीं पूरे तीन साल तक का इंतजार करना होगा। खबरों कि माने तो रणवीर कपूर की फिल्म रामायण 2025 में नहीं 2027 (Ramayana Release Date) में रिलीज होगी।

रामायण मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म (Ramayana Movie Budget In Hindi)-

सूत्रों कि मानें तो नमित मल्होत्रा एक शानदार भव्य फिल्म बनाने के लिए अपने सभी ग्लोबल एक्सपीरिएंस को सिस्टम में डाल रहे हैं। फ्रेंचाइजी बढ़ने के साथ वह इसे और भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके मेकर्स दर्शकों को भगवान राम के रूप में Ranbir Kapoor के साथ एक विजुअल ट्रीट देना चाहते हैं। फिल्म को 600 दिनों के पोस्ट-प्रोडक्सन की आवश्यकता है। जो अपने आप में इस फिल्म पर कुछ सबसे मौलिक दृश्य बनाने के लिए आवश्यक निवेश के बारे में बताता है। रामायण को मेगा बजट बनाने का उद्देश्य भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाना हैं। रामायण फिल्म (Ramayana Movie) का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 835 करोड़ रूपए (Ramayana Movie Budget) तक है।

रामायण मूवी कास्ट (Ramayana Movie Cast)-

नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana Movie) में कई सारे फेमस चेहरे देखने को मिल सकते हैं। जो कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के हैं। जिसमें राम जी के रोल में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor), माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) व रावण के किरदार में केजीएफ फेम यश (Yash) नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म बॉबी देओल (Boby Deol) व विजय सेतुपति को भी कास्ट किया गया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि. इसके अलावा रामायण फिल्म में महादेव जी के किरदार के लिए मोहित रैना (Mohit Raina) को अप्रोच किया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story