×

Ramayana Movie Update: रामायण मूवी में रावण की पोशाक की कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

Ramayana Movie Yash: रामायण मूवी में केजीएफ फेम एक्टर यश (Yash) रावण का किरदार निभा रहे हैं, फिल्म में रावण के किरदार के लिए रियल सोने के कपड़े बनाए जा रहे हैं.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 20 May 2024 9:22 AM GMT (Updated on: 20 May 2024 9:43 AM GMT)
Ramayana Movie Yash As Ravana
X

Ramayana Movie Ravana Clothes

Ramayana Movie Update: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। इस समय बॉलीवुड से लेकर हर एक तरफ सिर्फ रणवीर कपूर व नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana के ही चर्चे हो रहे हैं। जिसके पीछे की वजह हैं फिल्म को लेकर हर रोज आ रहे ताजा अपडेट, बता दे कि हालहि में पता चला था कि Ramayana Movie बॉलीवुड की आजतक की सबसे महंगी फिल्म बनने वाली है। तो वहीं फिल्म के टाइटल में भी बदलाव कर दिया गया है। अब जाकर रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण को लेकर एक और ताजा अपडेट सामने आई है। जैसा की सभी को पता है कि Ramayana Movie में रणवीर कपूर प्रभु श्री राम, साई पल्लवी माता सीता व यश (Yash) रावण का किरदार निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार केजीएफ फेम एक्टर यश के किरदार रावण के लिए असली सोने के कपड़े बनवाए जा रहें हैं।

रामायण मूवी में यश के लिए बन रहे सोने के कपड़े (Gold clothes being made for Yash in Ramayana movie)-

जबसे सभी को पता चला है कि Ramayana Movie में रावण का किरदार Yash प्ले कर रहे हैं। तब से दर्शक और भी ज्यादा इस फिल्म को लेकर बेताब हो गए हैं। लेकिन अब जाकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में यश के किरदार को और भी ज्यादा दमदार बनाने के लिए लंकापति का महल सोने का था ही अब उनकी पोशाक को भी सोने का बनाया जा रहा है। यश के लिए बन रहे असली सोने के पोशाक की कीमत के बारे में तो अभी किसी प्रकार के ताजा अपडेट सामने नहीं आए हैं लेकिन इतना कहा जा रहा हैं कि रामायण मूवी में रावण का जो पोशाक है। उसकी कीमत करोड़ो में होने वाली है।

रामायण मूवी में सह-निर्माता भी है यश (Yash is also a co-producer in Ramayana movie)-

नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana में ना केवल यश (Yash) रावण की ही भूमिका निभा रहे हैं। अपितु फिल्म में बतौर सह-निर्माता भी यश काम कर रहे हैं। यहीं वजह हैं कि रामायण मूवी के मुनाफे का 20 से 30 प्रतिशत यश को मिलने की संभावना है।

रामायण मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म (Ramayana Movie Budget In Hindi)-

सूत्रों कि मानें तो नमित मल्होत्रा एक शानदार भव्य फिल्म बनाने के लिए अपने सभी ग्लोबल एक्सपीरिएंस को सिस्टम में डाल रहे हैं। फ्रेंचाइजी बढ़ने के साथ वह इसे और भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके मेकर्स दर्शकों को भगवान राम के रूप में Ranbir Kapoor के साथ एक विजुअल ट्रीट देना चाहते हैं। फिल्म को 600 दिनों के पोस्ट-प्रोडक्सन की आवश्यकता है। जो अपने आप में इस फिल्म पर कुछ सबसे मौलिक दृश्य बनाने के लिए आवश्यक निवेश के बारे में बताता है। रामायण को मेगा बजट बनाने का उद्देश्य भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाना हैं। रामायण फिल्म (Ramayana Movie) का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 835 करोड़ रूपए (Ramayana Movie Budget) तक है।

रामायण मूवी कास्ट (Ramayana Movie Cast)-

नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana Movie) में कई सारे फेमस चेहरे देखने को मिल सकते हैं। जो कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के हैं। जिसमें राम जी के रोल में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor), माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) व रावण के किरदार में केजीएफ फेम यश (Yash) नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म बॉबी देओल (Boby Deol) व विजय सेतुपति को भी कास्ट किया गया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि. इसके अलावा रामायण फिल्म में महादेव जी के किरदार के लिए मोहित रैना (Mohit Raina) को अप्रोच किया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story