Ramayana Movie Update: रामायण मूवी की शूटिंग चलेगी 350 दिनों तक, तो वहीं होंगे इतने पार्ट

Ramayana Movie Shooting Update: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण की शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट फिल्म की शूटिंग एक या दो महीने नहीं बल्कि इतने महीने तो होगी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 20 May 2024 9:45 AM GMT (Updated on: 21 May 2024 4:56 AM GMT)
Ramayana Movie Shooting Update
X

Ramayana Movie Shooting Update

Ramayana Movie Update: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। इस समय बॉलीवुड से लेकर हर एक तरफ सिर्फ रणवीर कपूर व नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana के ही चर्चे हो रहे हैं। जिसके पीछे की वजह हैं फिल्म को लेकर हर रोज आ रहे ताजा अपडेट, बता दे कि हालहि में पता चला था कि Ramayana Movie बॉलीवुड की आजतक की सबसे महंगी फिल्म बनने वाली है। तो वहीं फिल्म के टाइटल में भी बदलाव कर दिया गया है। अब जाकर रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण को लेकर एक और ताजा अपडेट सामने आई है। जैसा की सभी को पता है कि Ramayana Movie में रणवीर कपूर प्रभु श्री राम, साई पल्लवी माता सीता व यश (Yash) रावण का किरदार निभा रहे हैं। रामायण फिल्म की शूटिंग को लेकर आया अपडेट

रामायण फिल्म की शूटिंग कबतक होगी खत्म (Ramayana Movie Shooting Update)-

रिपोर्ट्स कि माने तो रणवीर कपूर की फिल्म रामायण की शूटिंग इस साल नहीं बल्कि अगले साल यानि 2025 दिसंबर तक खत्म होगी। यानि रणवीर कपूर की फिल्म रामायण की शूटिंग कुल 365 दिनों तक होगी। तो वहीं फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद मेकर्स फिल्म के रिलीज डेट को लेकर अनॉउंसमेंट कर सकते हैं।

रामायण मूवी दो पार्टों में बनेगी (Ramayana Movie Two Part)-

रामायण मूवी दो भागों में बनेगी पहेल भाग का बड़ा हिस्सा रामायण पार्ट वन में दिखाया जाएगा। रामायण पार्ट वन की शूटिंग से पहले ही पार्ट 2 की शूटिंग भी पूरी कर ली जाएगी। जिसमें विस्तारित स्टार कलाकारों के संयोजन दृश्यों के साथ-सात उनके एकल दृश्य भी शामि हैं। दो रामायण फिल्में एक साल के अंतराल में ही रिलीज होगी।

रामायण मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म (Ramayana Movie Budget In Hindi)-

सूत्रों कि मानें तो नमित मल्होत्रा एक शानदार भव्य फिल्म बनाने के लिए अपने सभी ग्लोबल एक्सपीरिएंस को सिस्टम में डाल रहे हैं। फ्रेंचाइजी बढ़ने के साथ वह इसे और भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके मेकर्स दर्शकों को भगवान राम के रूप में Ranbir Kapoor के साथ एक विजुअल ट्रीट देना चाहते हैं। फिल्म को 600 दिनों के पोस्ट-प्रोडक्सन की आवश्यकता है। जो अपने आप में इस फिल्म पर कुछ सबसे मौलिक दृश्य बनाने के लिए आवश्यक निवेश के बारे में बताता है। रामायण को मेगा बजट बनाने का उद्देश्य भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाना हैं। रामायण फिल्म (Ramayana Movie) का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 835 करोड़ रूपए (Ramayana Movie Budget) तक है।

रामायण मूवी कास्ट (Ramayana Movie Cast)-

नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana Movie) में कई सारे फेमस चेहरे देखने को मिल सकते हैं। जो कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के हैं। जिसमें राम जी के रोल में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor), माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) व रावण के किरदार में केजीएफ फेम यश (Yash) नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म बॉबी देओल (Boby Deol) व विजय सेतुपति को भी कास्ट किया गया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि. इसके अलावा रामायण फिल्म में महादेव जी के किरदार के लिए मोहित रैना (Mohit Raina) को अप्रोच किया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story