×

Ramayana Movie Update: रणवीर कपूर की रामायण में साईं पल्लवी की जगह ये बनेंगी माँ सीता

Ramayana Movie Update: रणवीर कपूर व साई पल्लवी की फिल्म रामायण में माता सीता का किरदार निभाएंगी भाग्य लक्ष्मी फेम त्रिशा सारदा, पढ़े रामायण मूवी अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 29 April 2024 2:36 PM GMT (Updated on: 3 May 2024 8:57 AM GMT)
Ramayana Movie Update
X

Ramayana Movie Update

ईँ बॉलीवुड की रामायण जिसे नितेश तिवारी बना रहे हैं। जोकि दो पार्टों में बनकर तैयार होगी। पहले पार्ट की शूटिंग भी मुंबई में शुरू कर दी गई है। तो वहीं फिल्म की सेट से कुछ दिन पहले ही भगवान राम के किरदार में रणवीर कपूर की तस्वीर व माता सीता के किरदार में साई पल्लवी की तस्वीरे वायरल हुई थी। फिल्म को लेकर हर रोज कोई ना कोई ताजा अपडेट सामने आ रहे हैं। बता दे कि नितेश तिवारी अपनी फिल्म रामायण को इंटरनेशन लेवल पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। तो वहीं कुछ समय पहले इसके लिए उन्होंने ऑस्कर विजेताओं को भी अपनी टीम में शामिल किया था। अब जाकर नितेश तिवारी के रामयण को लेकर ताजा अपडेट चाइल्ड आर्टिस्ट को लेकर आई है।

नितेश तिवारी की रामायण में माता सीता का किरदार करेंगी त्रिशा (Trisha will play the role of Mother Sita in Nitesh Tiwari's Ramayana)-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी सीरियल भाग्य लक्ष्मी की चाइल्ड आर्टिस्ट त्रिशा शारदा भी नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari)की फिल्म रामायण का हिस्सा बनेंगी। त्रिशा फिल्म में माता सीता के बचपन का किरदार निभाएंगी। अभी त्रिशा के किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। त्रिशा टीवी जगत की जानि-मानी एक्ट्रेस हैं। इससे पहले त्रिशा यशोमती मैया के नंदलाला में श्री कृष्णा की भी भूमिका निभा चुकी है।

रामायण मूवी कास्ट (Ramayana Movie Cast)-

नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana Movie) में कई सारे फेमस चेहरे देखने को मिल सकते हैं। जो कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के हैं। जिसमें राम जी के रोल में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor), माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) व रावण के किरदार में केजीएफ फेम यश (Yash) नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म बॉबी देओल (Boby Deol) व विजय सेतुपति को भी कास्ट किया गया है।

रामायण मूवी कब रिलीज होगी (Ramayana Movie Release Date)-

रामायण फिल्म (Ramayana Movie) की शूटिंग 2 अप्रैल 2024 से मुंबई में शुरू हो गई है। तो वहीं फिल्म को रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) 8 अप्रैल 2024 से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की Ramayana Movie फ्लोर पर आ चुकी है। ये फिल्म इस साल तो नहीं अगले साल यानि 2025 तक रिलीज हो सकती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story