×

Ramcharan On Oscar 2023: साउथ सुपरस्टार रामचरण का फैंस से वादा, कहा- Oscar 2023 जीते तो पहली बार करूंगा ये काम

Ramcharan On Oscar 2023 award:साउथ सुपरस्टार और आरआरआर (RRR) एक्टर रामचरण (Ramcharan) ने ऑस्कर अवॉर्ड को लेकर अपने फैंस से खास वादा किया है।फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए शार्टलिस्ट है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 12 Jan 2023 6:52 AM GMT
RRR movie song Natu Natu
X
RRR Movie (Image: Social Media)

Ramcharan Oscar 2023 award: साउथ सुपरस्टार और आरआरआर (RRR) एक्टर रामचरण (Ramcharan) ने ऑस्कर अवॉर्ड को लेकर अपने फैंस से खास वादा किया है। दरअसल इन दिनों आरआरआर को लेकर चर्चा तेज हैं और यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए शार्टलिस्ट भी हुई है। हाल ही में इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' (Natu Natu Song) को ओरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड (Golden Globe Award) मिला है। जिसके बाद इस गाने का क्रेज एक बार फिर से सबके चढ़कर बोल रहा है। वहीं रामचरण ने ऑस्कर को लेकर फैंस से भी कुछ खास वादा किया है।

ऑस्कर जीतने पर एक्टर रामचरण का फैंस से वादा

दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में दिए इंटरव्यू के दौरान एक्टर रामचरण से पूछा गया था कि क्या वे ऑस्कर के स्टेज पर डांस करेंगे। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, अगर गाने को ऑस्कर मिलता है, तो वह और जूनियर एनटीआर स्टेज पर 17 बार 'नाटू नाटू' पर डांस करने से गुरेज नहीं करेंगे। बता दें इस गाने को खूब पसंद किया गया है।

Natu Natu

राम चरण और जूनियर एनटीआर ने 'नाटू नाटू' में दिल खोलकर डांस किया है और उनके सही स्टेप्स और सिंक्रनाइजेशन के लिए उनकी खूब सराहना भी हुई है।

'नाटू नाटू' पर डांस एक खूबसूरत टॉर्चर

साउथ सुपरस्टार रामचरण ने इससे पहले एक इंटरव्यू में रामचरण ने बताया था कि 'नाटू नाटू' के लिए डांस करना एक खूबसूरत टॉर्चर था। उन्होंने बताया था कि उनके घुटने अभी भी इसके बारे में बात करते हुए लड़खड़ा जाते हैं लेकिन यह एक ब्यूटिफुल टॉर्चर था और वे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलना, थैंक्स। बता दें कि 'आरआरआर' को गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2023 में 'बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म' कैटेगिरी में भी नॉमिनेट किया गया था लेकिन यह फिल्म 'अर्जेंटीना 1985' से हार गई। लेकिन आरआरआर के इस गाने से अवॉर्ड जीता क्योंकि एमएम कीरावनी द्वारा कंपोज्ड और एसएस राजामौली की इस फिल्म के गाने हर जगह छाया रहा। वहीं अब फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद हैं कि आरआरआर का जादू ऑस्कर 2023 में भी चलेगा। हालांकि भारत की कई अन्य फिल्में भी ऑस्कर 2023 के लिए शार्टलिस्ट हुई है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story