×

Ramesh Deo: दिवंगत अभिनेता रमेश देव से जुड़ी ये दिलचस्प बातें, अमिताभ बच्चन समेत इन बड़े सितारों के साथ किया काम

Ramesh Deo: रमेश देव राजस्थान के जोधपुर में ठाकुर परिवार से ताल्लुक रखते थे।

Priya Singh
Written By Priya SinghPublished By Vidushi Mishra
Published on: 3 Feb 2022 11:15 AM GMT
ramesh deo
X

रमेश देव (फोटो-सोशल मीडिया)

Ramesh Deo: वयोवृद्ध मराठी और हिंदी अभिनेता रमेश देव का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता अजिंक्य देव ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि रलेकरमेश देव का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। पिछले महीने रमेश देव ज़ी अवार्ड्स (Zee Awards) में दिखाई दिए। जहाँ उन्होंने कहा कि वह 100 साल के होंगे। वह जीवन को लेकर बहुत सकारात्मक थे। रमेश देव ने कल मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रमेश देव की पत्नी सीमा देव भी एक अभिनेत्री हैं। उनकी कई फिल्में हिट रही हैं।

करियर की शुरुआत 1955 में की थी

रमेश देव का जन्म 30 जनवरी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर (kolhapur) में हुआ था। राजश्री प्रोडक्शन (Rajshree Production) की फिल्म 'आरती' रमेश देव की पहली फिल्म थी। रमेश देव ने अपने करियर की शुरुआत 1955 में की थी।

उन्होंने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अब तक 450 फिल्मों और 250 विज्ञापनों में काम किया है। उन्होंने टीवी श्रृंखला, वृत्तचित्र और कई फीचर फिल्मों का भी निर्माण किया है।

रमेश देव ने पत्नी के साथ कई फिल्में भी कीं

रमेश देव को कई पुरस्कार दिए गए। जब रमेश देव ने एक अभिनेता के रूप में फिल्म उद्योग में प्रवेश किया, तो उन्होंने 'पटालाची पोर' नामक एक मराठी फिल्म में अभिनय किया था। उन्हें 11वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2013 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने मराठी सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान दिया है। रमेश देव ने पत्नी के साथ कई फिल्में भी कीं। दर्शकों को इस जोड़ी से प्यार हो गया। उनके प्रदर्शन की भी सराहना की गई। 1962 में उन्होंने 'वरदक्षिणा' फिल्म में साथ काम किया।

इस जोड़े ने शादी के 50 साल पूरे किए

फिल्म के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। बाद में बिना देर किए उसी साल उनकी शादी कर दी गई। 2013 में इस जोड़े ने शादी के 50 साल पूरे किए। रमेश देव ने कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें 'आनंद'( Anand) , 'घराना'(Gharana), 'सोने पर सुहागा'(Sone Par Suhaga), 'गोरा'(Gora), 'मिस्टर इंडिया'(Mr.India), 'कुदरत का कानून', 'दिलजला', 'शेर शिवाजी', 'प्यार किया है प्यार करेंगे' शामिल हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story