×

Ranbir Alia Ki Shadi: बेशकीमती तस्वीर रणबीर-आलिया की शादी की, सुनते हो जाएगें हैरान

Ranbir Alia Ki Shadi: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी की एक बहुत ही भव्य फोटो शेयर की।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 April 2022 4:09 PM GMT
Ranbir Alia Ki Shadi
X

रणबीर आलिया की शादी (फोटो-सोशल मीडिया)

Ranbir Alia Ki Shadi: बॉलीवुड के जाने-माने चहेते सितारे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir-Alia Wedding picture viral) की 14 अप्रैल को शादी हो गई। जिसका जश्न पूरे बॉलीवुड में था। शादी में दोनों परिवारों के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त-यार शामिल हुए थे। शादी की वायरल हुई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बहुत ही अच्छी तरह से रणबीर-आलिया वैडिंग को सेलिब्रेट किया गया। वैडिंग में शामिल हुए सभी लोगों की रणबीर आलिया को आर्शीवाद देते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। जोकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोटो में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर किया है। हैरानी तो आपको तब होगी, जब आप जानेगें कि कितनी बेशकीमती है कपूर्स सेलिब्रेशन की ये फोटोज।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी की एक बहुत ही भव्य फोटो शेयर की। इस फोटो में दुल्हन आलिया भट्ट, दुल्हा रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और भी कपूर और जैन फैमिली भी है। तो चलिए आइए आपको बताते हैं कि इस फोटो में मौजूद फिल्म जगत के दिग्गजों और बिजनेस टायकून के बारे में और उनकी संपत्ति के बारे में।

सबसे पहले शुरूआत करते हैं दुल्हे से, यानी रणबीर कपूर से। तो सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर करीब 15 साल के फिल्मी करियर के साथ-साथ एंडोर्समेंट से अब तक कुल संपत्ति 322 करोड़ रुपए के मालिक बन चुके हैं।

जबकि दुल्हन आलिया भट्ट की नेटवर्थ 517 करोड़ है। जिसका मतलब अब शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन 839 करोड़ की संपत्ति के मालिक हो गए हैं। अब रणबीर की मां नीतू कपूर के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, जानी-मानी एक्ट्रेस नीतू कपूर खुद 37 करोड़ की मालकिन हैं। साथ ही स्वर्गीय पति दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की कुल संपत्ति करीब 250 करोड़ के आस-पास है। सब मिलाकर नीतू के पास इस समय करीब 287 करोड़ की संपत्ति है।

नवाब खानदान की बहू और रणबीर की बहन एक्ट्रेस करीना कपूर खान की बात करें तो, रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना फिल्मों से लेकर विज्ञापन और मॉडलिंग तक करीब 464 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। जबकि बड़ी बहन करिश्मा की बात करें तो वे 84 करोड़ की मालकिन हैं। साथ ही करीना-करिश्मा के पापा दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर भी 248 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अब जब सबकी बात हो ही रही है तो बुआ रीमा कपूर जैन के बारे में भी बात करते हैं तो ये 12 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

ऐसे में वायरल हो रही इस फोटो की कीमत तो अब आप जान ही गए होंगे। साथ ही कपूर खानदान के बारे में भी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story