×

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Spotted : फैंस ने आलिया भट्ट को घेरा, गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए रणबीर कपूर बन गए बॉडीगार्ड

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Spotted: जोधपुर एयरपोर्ट में रणबीर और अलिया भट्ट (Ranbir Kapoor Alia Bhatt) को स्पॉट किया गया। इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 29 Sep 2021 1:03 PM GMT (Updated on: 29 Sep 2021 1:31 PM GMT)
ranbir kapoor alia bhatt
X

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Spotted: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। जन्म दिन मनाने के बाद अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बुधवार को मुंबई वापस लौटे। इस बीच हाल ही में दोनों कपल को जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Spotted) किया गया है। इस दौरान उनके कई फैंस उन्हें घेरे हुआ नजर आए रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कई फैंस तो सेल्फी लेने के चक्कर में रणबीर और आलिया के बहुत करीब दिखाई दिए।

बता दें कि जोधपुर एयरपोर्ट में रणबीर और अलिया भट्ट (Ranbir Kapoor Alia Bhatt) को स्पॉट किया गया। इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडिय में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के लिए बॉडीगार्ड बनते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आलिया ने ब्राउन कलर की स्पोर्ट्स ब्रा पहन रखी हैं इसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट कैरी किया है। वहीं रणबीर कपूर ब्लैक आटफिट कैरी किया है।

दरअसल,रणबीर कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पाली के सुजान जवाई रिजॉर्ट गए थे। यह रिजॉर्ट आम लोगों के लिए एक अक्टूबर से खुलेगा। इस दौरान आलिया ने अपने सोशल अकाउंट पर बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में आलिया ने रणबीर को अपनी लाइफ बताया और झील के किनारे दोनों धूप का आनन्द लेते हुए नजर आए।

क्या लिखा था पोस्ट में आलिया ने


आपको बता दें कि आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ उनका 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर आलिया ने रणबीर के लिए पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में आलिया ने रणबीर के लिए लिखा कि हैप्पी बर्थडे माई लाइफ। फिलहाल आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस दौरान उन दोनों की शादी की खूब चर्चा चल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Shweta

Shweta

Next Story