×

गजब रही रणबीर कपूर की प्रेम कहानी, सोनम, दीपिका व कैटरीना भी हुईं दीवानी

By
Published on: 28 Sep 2017 4:29 AM GMT
गजब रही रणबीर कपूर की प्रेम कहानी, सोनम, दीपिका व कैटरीना भी हुईं दीवानी
X

लखनऊ: बॉलीवुड में भले ही उनका चेहरा चॉकलेटी हीरो के नाम से जाना जाता हो, लेकिन उन्होंने अपनी वाइल्डनेस फिल्म ‘रॉकस्टार’ में दिखाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। बॉलीवुड के चिंटू ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे रणबीर कपूर ने जब बॉलीवुड में फिल्म ‘सांवरिया’ से अपना कदम रखा, तो ऑडियंस ने उन्हें ख़ास पसंद नहीं किया।

यह भी पढ़ें: आलिया को लेकर रणबीर कपूर हुए सेंसटिव, कर डाली बिगबी से तुलना, जानिए क्या कहा

लेकिन जैसे ही उनकी फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ आई, लड़कियों में उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई। इस फिल्म को करने के बाद उन्हें बॉलीवुड में खासी पहचान मिली। इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार था। आज 28 सितंबर को उनका जन्मदिन है।

बॉलीवुड के इस एक्टर को अगर कृष्ण कन्हैया कहा जाए, तो गलत नहीं होगा क्योंकि रणबीर कपूर नीतू कपूर के लाडले होने के साथ-साथ कई गोपियों के कृष्ण भी हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: इस तरह से सजाया गौरी खान ने रणबीर कपूर का घर, पापा ऋषि कपूर ने भी की तारीफ

रणबीर कपूर का सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ सहित और कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रह चुका है। रणबीर कपूर के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें-

यह भी पढ़ें : OMG: सलमान खान कुछ इस तरह लेंगे रणबीर कपूर से कैटरीना की बेवफाई का बदला

रणबीर कपूर का नाम उनके दादा रणबीर राज कपूर के नाम पर रखा गया है। यह चॉकलेटी एक्टर अपने पापा ऋषि कपूर की फिल्मों को बड़े ही इंट्रेस्ट के साथ देखता है, लेकिन मां की फ़िल्में देखने में उन्हें हिचक महसूस होती है। एक जानी-मानी मैग्जीन के अनुसार रणबीर कपूर के गाल पर एक इंच लंबा चोट का निशान है। जो उन्हें बाथरूम की तरफ दौड़ते हुए गिरने पर लगा था।

खबरों की मानें तो रणबीर कपूर को रणबीर कपूर को नेजल डिविएट सेप्टम नाम की बीमारी है, जिसकी वजह से वह जल्दी-जल्दी बोलते और खाते हैं। हर मां की तरह ही एक्टर रणबीर कपूर में उनकी मां को कोई कमी नहीं नजर आती है और यही वजह है कि वह उन्हें 'रेमंड' कहकर बुलाती हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा ख़ास बात यह है कि रणबीर कपूर इतने बड़े स्टार होने के बावजूद आज भी ‘मम्मा ब्वॉय’ हैं, वह उनसे बिना पूछे कोई डिसीजन नहीं लेते हैं।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की आंखों में छलका दर्द, जब रिलीज हुआ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टाइटल ट्रैक

रणबीर कपूर के बारे में आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि उन्होंने 16 साल की उम्र में ही पहली बार सेक्स कर लिया था। वह उन दिनों स्कूल में थे। उन्होंने यह बात ओपेनली एक्‍सेप्‍ट की थी। हालांकि उस लड़की से उनका अफेयर लंबे समय तक नहीं चल सका। आशिक मिजाज रणबीर कपूर का अफेयर इमरान खान की वाइफ अवंतिका मलिक से भी रह चुका है। रणबीर कपूर मिमिक्री करने में भी एक्सपर्ट हैं। खासतौर पर संजय दत्त की कॉपी करते हैं। शायद इसलिए संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में रणबीर कपूर संजय की भूमिका अदा कर रहे हैं।

रणबीर कपूर ने फिल्मी दुनिया में आने से पहले कई बार अपने ऑटोग्राफ को परफेक्ट बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और इसकी तैयारी उन्होंने सालों पहले ही शुरु कर दी थी। उनके क्लोज फ्रेंड डायरेक्टर विभु पुरी के एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, कि रणबीर अक्सर ब्रेक के दौरान सही ऑटोग्राफ देने की प्रैक्टिस किया करते थे और हम लोगों से पूछते थे, कि फ्यूचर में उन्हें कौन सा ऑटोग्राफ देना चाहिए।”

रणबीर कपूर के बारे में एक बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि भले ही रणबीर फुटबॉल टीम के ऑनर हों। लेकिन उन्हें स्पोर्ट्स में क्रिकेट बेहद पंसद हैं और वो खुद मुंबई के बांद्रा किक्रेट क्लब के मेंबर भी हैं। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर रणबीर कपूर रियल लाइफ में भी काफी अच्छे हैं। वह चैरिटी कामों में भी एक्टिव हैं।

रणबीर कपूर एक ऐसे एक्टर हैं कि वह जिस फिल्म में काम करते हैं, उसकी एक्ट्रेस से उनका अफेयर हो जाता है। उनके अफेयर की चर्चाएं होने लगतीं। पहली बार उनका अफेयर फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ की एक दीपिका पादुकोण के साथ हुआ। यह अफेयर कुछ समय तक चर्चाओं में रहा। लेकिन चर्चाएं इतनी बढ़ गईं कि लगने लगा कि दीपिका पादुकोण कपूर फैमिली की बहू बन जाएंगी। लेकिन 2010 आते-आते यह अफेयर टूट गया।

इसके बाद इनका पॉपुलर बड़ा अफेयर कैटरीना कैफ के साथ हुआ, जो कि बाद में टूट गया, लेकिन खबरों की मानें तो रणबीर सच में कैटरीना कैफ को आपने दिल के करीब मानने लगे थे। रणबीर कपूर की हिट फिल्मों में बचना ऐ हसीनों, बर्फी, रॉकस्टार, ये जवानी है दीवानी, तमाशा, अजब प्रेम की गजब कहानी आदि शामिल हैं।

Next Story