×

Ranbir Kapoor Humshakal: तेजी से वायरल हो रही रणवीर कपूर के हमशक्ल की तस्वीर, जानिए इनके बारे में

Ranbir Kapoor Animal: इस समय सोशल मीडिया पर रणवीर कपूर की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक तरफ रणवीर कपूर है दूसरी तरफ रणवीर की तरह दिखने वाला व्यक्ति, जानिए सच्चाई...

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 4 March 2024 11:09 AM GMT
Ranbir or Ranvijay Who is real
X

Ranbir or Ranvijay

Ranbir or Ranvijay Who is Real: अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग फंक्शन में हर तरफ सितारो का मेला लगा हुआ था। जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, खेल जगत व बड़े-बड़े बिजनेस मैन हर कोई इस ग्रांड वेडिंग का हिस्सा बना। फंक्शन से बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। जिसमें से रणवीर कपूर भी एक है। रणवीर कपूर की कई सारी तस्वीरे सोशल मीडिया पर आई है। जिसमें वो अपनी पत्नी आलिया व बेटी राहा के साथ नजर आ रहे है। उसी में से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें रणवीर के बगल में रणवीर कपूर की तरह ही नजर आने वाले एक शख्स नजर आ रहा है। जिसे देखकर लोग कंफ्यूज हो जा रहे है कि दोनो में से रियल रणवीर कौन है।

जानिए Ranbir or Ranvijay Photo की क्या है सच्चाई-


बता दे कि सोशल मीडिया पर कई सारे नामी इंस्टाग्राम पेज एक फोटो शेयर कर रहे है। जिसमें रणवीर कपूर के बगल में रणवीर कपूर जैसा व्यक्ति नजर आ रहा है। जोकि दाढ़ी व मूँछ में है। जिसमें लोगो से पूछा जा रहा है कि Ranbir or Ranvijay Who is real जिसके बाद लोग सोचने पर मजबूर हो जा रहे है क्योकि दोनो एक ही जैसे लग रहे है। बस दोनो में दाड़ी व मूँछ का फर्क है।

तो आपको बता दे कि ये दोनो फोटो रणवीर कपूर की है। जिसमें एक साइड रणवीर कपूर है व दूसरे साइड उनकी फिल्म एनिमल का कैरेक्टर रणविजय जिसको एडिट किया गया है। और ऐसा दर्शाया गया है कि दोनो अलग-अलग है। इसलिए आप कंफ्यूज मत हो, ये महज एक फोटोशॉप है। रणविजय नाम का रणवीर कपूर का कोई दूसरा हमशक्ल नहीं है। जो अनंत अंबानी की वेंडिग में आया था। ये एक फेक तस्वीर है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story