बेटे की शादी के लिए परेशान है मां नीतू कपूर, जानिए कैसे?

suman
Published on: 1 Dec 2017 6:44 AM GMT
बेटे की शादी के लिए परेशान है मां नीतू कपूर, जानिए कैसे?
X

मुंबई:रणबीर कपूर अब 35 साल के हो गए है और उनकी शादी की चिंता मम्मी नीतू कपूर को परेशान कर रही है। एक खबर के अनुसार जब से रणबीर कपूर और माहिरा खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं है तब से नीतू बेहद नाराज हैं। इन तस्वीरों से नाराज नीतू अब जल्द से जल्द रणबीर को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें ...देखिए करीना कपूर की ये PHOTOS, एक फिर हो जाएंगे उनके कायल

खबर के अनुसार नीतू कपूर इऩ दिनों लंदन में रणबीर की दुल्हनिया की तलाश कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर रणबीर फिल्हाल शादी के लिए तैयार नहीं है।

जिस समय रणबीर और माहिरा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी उस वक्त रणबीर कपूर ने खुले तौर पर माहिरा का समर्थन किया था। रणबीर ने कहा था कि माहिरा उनकी अच्छी दोस्त हैं और इस तरह से किसी को केवल इसलिए जज किया जाना क्योंकि वो महिला हैं गलत है।

suman

suman

Next Story