×

Ramayana Cast: नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए फाइनल हुआ लक्ष्मण का किरदार

Ramayana Cast: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर बहुत जल्द नितेश तिवारी की बिग बजट वाली फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 20 March 2024 6:18 AM GMT
Ramayan Cast
X

Ramayan Cast (Image Credit: Social Media)

Ramayan Cast: 'एनिमल' की सक्सेस के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayan Movie) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बड़ी बजट की फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं सीता के किरदार में साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी नजर आएंगी। खबरों की मानें, तो रणबीर कपूर की 'रामायण' का ऐलान मेकर्स रामनवमी के शुभअवसर पर करने वाले हैं। अब इस बीच फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, बताया जा रहा है कि फिल्म में एक नए किरदार की एंट्री हुई है। दरअसल, ये किरदार भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का होने वाला है। तो आइए जानते हैं 'रामायण' में कौन निभाएगा भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार?

भगवान राम को मिले उनके लक्ष्मण (Nitesh Tiwari Ramayan)

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार टीवी के मशहूर एक्टर रवि दुबे निभाने वाले हैं। जी हां...लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करने वाले फेमस एक्टर रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि, इस पर अभी तक मेकर्स या एक्टर की टीम ने आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। लेकिन रवि दुबे का इस प्रोजेक्ट के साथ नाम जुड़ने के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।



रामायण में दिखेंगे ये सितारे (Ramayan Cast)

बता दें कि नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की 'रामायण' (Ramayan) मल्टी स्टारर होने वाली है, जिसमें एक साथ कई दिग्गज सितारे दिखाई देंगे। फिल्म में विजय सेतुपति विभीषण का रोल अदा करेंगे, तो वहीं बॉबी देओल कुंभकरण के तौर पर नजर आ सकते हैं। लारा दत्ता कैकेई का रोल निभा सकती हैं। वहीं अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आएंगे। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, तो वहीं सई पल्लवी सीता माता का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।


कब रिलीज होगी 'रामायण'? (Ramayan Release Date)

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म के बारे में बात की थी। रणबीर ने बताया था कि फिल्म 'रामायण' के लिए उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में क्या-क्या बदलाव किए हैं। एक्टर ने कहा था कि इस फिल्म के लिए उन्होंने नॉनवेज खाना और शराब पीनी छोड़ दिया है। वहीं अब एक्टर डायलॉग्स के लिए खास ट्रेनिंग लेने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट (Ranbir Kapoor Ramayana Release Date) की बात करें, तो ये फिल्म साल 2024 में थिएटर्स में रिलीज होगी। हालांकि, अभी इस फिल्म की कंफर्म रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है।


रामायण का बजट कितना है? (Ramayan Movie Budget)

बता दें कि रणबीर कपूर की 'रामायण' का बजट काफी भारी है। जी हां...नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली 'रामायण' का बजट 750 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। खबरों की मानें, तो 'रामायण' को तीन भाग में बनाया जाएगा। पहले भाग में जहां भगवान राम और सीता माता की प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा, तो वहीं दूसरे भाग में रावण की कहानी को दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग शुरू कर दी गई है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story