×

PHOTOS: इस तरह से सजाया गौरी खान ने रणबीर कपूर का घर, पापा ऋषि कपूर ने भी की तारीफ

By
Published on: 15 Dec 2016 6:22 AM GMT
PHOTOS: इस तरह से सजाया गौरी खान ने रणबीर कपूर का घर, पापा ऋषि कपूर ने भी की तारीफ
X

ranbir-kapoor

मुंबई: बॉलीवुड के रॉकस्टार यानी की एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। रणबीर कपूर पिछले कई महीनों से अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के साथ कृष्णा कॉटेज में रह रहे थे। लेकिन अब वह खुद के घर में आ गए हैं। उनके इस नए घर को बादशाह शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान ने डिज़ाइन किया है।

आगे की स्लाइड में देखिए रणबीर कपूर के नए घर की कुछ झलकियां

ranbir-kapoor

रणबीर कपूर के इस नए घर की कुछ फोटोज गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। शेयर की हुई इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि गौरी खान ने इसे काफी खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया है। इन फोटोज में गौरी और रणबीर सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या कहना है इस बारे में रणबीर कपूर के पेरेंट्स का

गौरी खान ने रणबीर कपूर का घर इतनी ख़ूबसूरती से डिजाइन किया है कि खुद रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर इस सजावट की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा कि 'वे और उनकी वाइफ नीतू घर के डिजाइन से बेहद ही खुश हैं।' उन्होंने गौरी के डिजाइन किए हुए घर कई वास्तु के हिसाब से भी तारीफ़ की।

आगे की स्लाइड में देखिए कब शुरू किया था गौरी खान ने इंटीरियर डिजाइन का काम

गौरी खान ने ऋतिक रोशन की वाइफ रह चुकी सुजैन खान के साथ इंटीरियर डिजाइन का काम शुरू किया था।

Next Story