Ranbir Kapoor को Bollywood के इन एक्टर्स से लगता है डर, बताई वजह

Ranbir Kapoor Latest News: रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में किन अभिनेताओं से डर लगता है।

Shivani Tiwari
Published on: 28 July 2024 11:38 AM GMT
Ranbir Kapoor Latest News
X

Ranbir Kapoor Latest News (Photo- Social  Media)

Ranbir Kapoor Films: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म "रामायण" की वजह से सुर्खियों में हैं। रणबीर अपनी इस फिल्म के लिए खूब मेहनत कर रहें हैं, क्योंकि ये फिल्म रणबीर के करियर की बहुत ही खास फिल्म है। "रामायण" फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्री राम का किरदार निभायेंगे, जिसके लिए वे प्रॉपर ट्रेनिंग ले रहें हैं। वहीं इसी बीच उनका एक बयान सुर्खियों में आ चुका है। दरअसल रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में किन अभिनेताओं से डर लगता है।

इन बॉलीवुड एक्टर्स को अपना कंपटीशन मानते हैं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Latest News)

रणबीर कपूर कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हेडलाइंस में बनें ही रहते हैं। अब हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वह लाइमलाइट में आ चुके हैं। दरअसल रणबीर कपूर ने उन तीन बॉलीवुड एक्टर का नाम लिया है, जिसे वे अपना कंपटीशन मानते हैं।


रणबीर कपूर ने कहा कि अभिनेता कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह और विक्की कौशल को वो अपना कंपटीशन मानते हैं। रणबीर कपूर द्वारा कही गई ये बात चर्चा में आ चुकी है और यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहें हैं। वहीं कुछ तो रणबीर का मजाक भी उड़ाने लगे हैं, क्योंकि विक्की कौशल और रणवीर सिंह अभिनेता रणबीर कपूर की दोनों एक गर्लफ्रेंड के हसबैंड हैं।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में (Ranbir Kapoor Upcoming Films)

आने वाले समय में अभिनेता रणबीर कपूर कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस समय वे अपना पूरा ध्यान अपनी फिल्म "रामायण" पर लगा रहें हैं। वहीं इसके अलावा रणबीर कपूर के पास "एनिमल" का दूसरा पार्ट, "ब्रम्हास्त्र" का दूसरा और तीसरा पार्ट जैसी फिल्में हैं। वहीं बताते चले कि रणबीर कपूर आखिरी बार "एनिमल" फिल्म में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story