×

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है कपूर खानदान की ये बेटी, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Ranbir Kapoor Sister Riddhima Kapoor: बहुत जल्द कपूर खान का एक और नया चेहरा बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रहा है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 1 Nov 2023 2:29 AM GMT
Ranbir Kapoor Sister Riddhima Kapoor
X

Ranbir Kapoor Sister Riddhima Kapoor (Image Credit: Social Media)

Ranbir Kapoor Sister Riddhima Kapoor: कपूर खानदान का हिंदी सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान रहा है। राज कपूर से लेकर ऋषि कपूर और रणबीर कपूर तक, हर किसी ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी हैं और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है। जी हां..हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की, जो अब कैमरे के सामने आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि उन्होंने कभी कैमरा फेस नहीं किया है, वह अपनी मां व एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ पहले भी कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं और अब वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं रिद्धिमा कपूर

दरअसल, रिद्धिमा ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' के रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन में नजर आएंगी। खबरों की मानें, तो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन में रिद्धिमा कपूर साहनी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। बता दें कि रिद्धिमा पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं और वह हमेशा से बड़े पर्दे से दूर रही हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने जीवन की नई पारी शुरू करने का फैसला किया है।


कब स्ट्रीम होगा 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स 3'

फिलहाल, शो की रिलीज को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है, लेकि बताया गया है कि रिद्धिमा के साथ दिल्ली के पार्टी सर्कल में नजर आने वाली उनकी सहेलियां कल्याणी साहा चावला और शालिनी पासी भी शो में शामिल होंगी। बता दें कि 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के पहले दो सीजन फ्लॉप साबित हुए थे। इसीलिए कहा जा रहा है कि शो की क्रिएटिव टीम नए चेहरों को पेश करना चाहती है। पहले दो सीजन में बॉलीवुड सितारों की पत्नियां नीलम कोठारी, महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा सजदेह शामिल थीं, जहां इन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की थी।


रिद्धिमा कपूर की लव लाइफ

रणबीर कपूर की बहन की लव लाइफ के बारे में अगर बात करें, तो रिद्धिमा और भरत (रिद्धिमा के पति) की पहली मुलाकात साल 1997 में लंदन में हुई थी। इसके चार साल बाद 2001 में दोनों की मुलाकात मुंबई में एक बार फिर हुई। इस मुलाकात में दोनों के बीच बातचीत हुई और यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हो गई। आगे चलकर यही दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। करीब पांच साल तक डेट के बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। 25 जनवरी 2006 को दोनों ने सात फेरे लिए थे। बता दें कि रिद्धिमा के पति पेशे से बिजनेसमैन हैं। वह गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी वियर वैल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story