TRENDING TAGS :
Ranbir Kapoor की बेटी ने गाया ऐसा गाना की वीडियो देख नेटिजन्स ने कहा हिंदी नहीं सीखाते
Ranbir Kapoor Daughter Samara Sahni Video: रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा ने गाया इंग्लिश में गाना नेटिजन्स ने किया ट्रोल
Ranbir Kapoor Sister Daughter Riddhima Kapoor Sahni Samara Sahni (Image Credit- Social Media)
Samara Sahni Viral Video: नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं रणवीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी है। दोनों की एक-एक बेटियाँ हैं, रणवीर कपूर की बेटी का नाम राहा कपूर है तो वही रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी का नाम समारा है। जोकि हालहि में अदार जैन की शादी में मीडिया के सामने नानी नीतू कपूर के साथ पोज देते समय धक्का देती हुई नजर आई थी। जिसपर बाद में रिद्धिमा साहनी ने क्लियर किया था कि उनकी बेटी नीतू कपूर को धक्का नहीं दे रही थी। बल्कि वो नानी नीतू कपूर के साथ पोज दे रही थी। इन सबके बीच समारा साहनी(Samara Sahni) का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो गाना गाती हुई नजर आ रही हैं, उनका ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है नेटिजन्स ट्रोल करने लगे हैं।
रिद्धिमा साहनी की बेटी समारा साहनी गाना गाने पर हुई ट्रोल (Riddhima Sahni Daughter Samara Sahni Trolled After Singing Video)-
रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा साहनी (Samara Sahni) मीडिया के सामने हमेशा पोज देने के लिए काफी उत्सुक रहती हैं। वो जब भी मीडिया के सामने आती हैं पोज देती है, उनके अक्सर वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। तो वहीं रिद्धिमा कपूर बता चुकी हैं कि उनकी बेटी को पैप्स के कैमरों में कैद होना बहुत-ही पसंद है।
इस समय Samara Sahni का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें समारा साहनी इंग्लिश में गाना गाते हुए नजर आ रही हैं उनका ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया है। वैसे ही समारा ट्रोल होने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि-इनको अभी प्रैक्टिस की जरूरत है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि- इससे अच्छा तो मैं गाती हूँ। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि- इनको कुछ भी हिंदी में नहीं सीखाया जाता क्या, जैसा की आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
जहाँ कुछ नेटिजन्स समारा साहनी के इस गाने वाले वीडियो को पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।